आज भारत का सबसे मुश्किल मैच, कब-कहां और कैसे देखें इंग्लैंड से टक्कर

Updated on 18-02-2023 08:44 PM
कैबेखा: जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम को टी-20 महिला वर्ल्ड कप में आज सबसे कड़ी टक्कर मिलेगी। जब सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम होगी। पहले मैच में पाकिस्तान और फिर वेस्टइंडीज को पटकने के बाद अगर आज भारतीय महिलाएं इंग्लैंड को भी हरा देती है तो यह उसकी लगातार तीसरी जीत होगी। दोनों टीम के बीच अबतक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हर बार भारत को मुंह की खानी पड़ी है।
कब और कहां होगा मैच?
पोर्ट एलिजाबेथ का नाम बदलकर कैखेबा कर दिया गया है। मुकाबला यही खेला जाएगा, भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी। टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। शुरुआती दो मैच में भारत दबाव के हालातों से जीत तक पहुंचा था, लेकिन आज ऐसी कोई भी गलती भारी पड़ सकती है। दुनिया की नंबर-2 टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने पर हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम नॉकआउट चरण में जगह बना लेगी। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सात विकेट से जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया था।
कैसे देखें लाइव मैच?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार के मोबाइल एप और हॉटस्टार वेब दोनों जगह होगी, ऐसे में आप लैपटॉप और अपनी स्मार्ट टीवी पर भी इंटरनेट के माध्यम से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। भारत की तरफ से पहले दोनों मैचों में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आज एक बार फिर उन पर जीत दिलाने का दारोमदार होगा। आज टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान शेफाली वर्मा अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रही हैं।

भारतीय बैटर्स को चलना होगा

उंगली की चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाली स्मृति मंधाना अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन पिछले मैच में वह भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं। जेमिमा रोड्रिग्स को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी जबकि कप्तान हरमनप्रीत भी अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाई हैं। भारतीय बल्लेबाजों को चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन की स्पिन तिकड़ी का डटकर सामना करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.