भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता

Updated on 27-03-2023 05:56 PM

भोपाल में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप के आख़िरी दिन भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता। मेडिकल की छात्रा और मौजूदा राष्ट्रीय चेंपियन भारत की सिफ़्ट ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में शीर्ष-आठ रैंकिंग राउंड में 403.9 स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक और चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा ने रजत पदक हासिल किया।

भारत की मानिनी कौशिक क्वालीफिकेशन में मामूली अंतर से चूक गईं। वे 584 अंक के साथ 9वें स्थान पर रही जबकि अंजुम मोदगिल 583 अंक के साथ 13वें स्थान पर रही। मैदान में दो अन्य भारतीय, श्रियांका सदांगी और आशी चौकसे, जो केवल रेंकिंग अंक के लिए खेल रहे थे, ने क्रमशः 582 और 581 का स्कोर बनाया।

पुरूषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में चीन के झांग जूमिंग ने 40-शॉट 8- श्रंखला पदक मैच में 35 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो ओलिंपिक फाइनलिस्ट और काहिरा विश्व कप के रजत पदक विजेता फ़्रांस के क्लेमेंट बेसागुएट ने 34 हिट के साथ रजत पदक जीता। क्रिस्टियन 21 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

भारत के विजयवीर सिद्धू रेंकिंग दौर में 581 अंकों  के साथ 9वें, अनीश भानवाला 581 अंक के साथ 10वें और अंकुर गोयल 574 के साथ 14वें स्थान पर रहे। भावेश शेखावत ने 578 और मनदीप सिंह ने 575 अंक हासिल किए।

  आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप शूटिंग चेंपियनशिप में चीन ने 8 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक (कुल 12  पदकों) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और 5 कांस्य (कुल 7 पदक) के साथ दूसरे और जर्मनी एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक  (कुल तीन पदकों) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के समापन पर स्पेशल ओलिंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती मल्लिका नड्डा और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। खेल एवं युवा-कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी टेक्निकल ऑफिशियल, जूरी के सदस्यों और एनआरएआई के सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.