पाकिस्‍तान में परमाणु बिजली प्‍लांट, साजिद मीर पर भारत के प्रस्‍ताव को रोका, बौखलाए चीन के इरादे खतरनाक

Updated on 21-06-2023 07:26 PM
इस्‍लामाबाद: भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्‍ती और पीएम नरेंद्र मोदी के वॉशिंगटन दौरे से बौखलाए चीन ने एक साथ दो भारत विरोधी कदम उठाए हैं। चीन ने कंगाल हो चुके पाकिस्‍तान के साथ विशल परमाणु बिजली प्‍लांट पर समझौता किया है। पाकिस्‍तान के पास जनता को खिलाने के लिए पैसे नहीं हैं और इसके बाद चीन 4.8 अरब डॉलर की लागत से परमाणु बिजली प्‍लांट बनवा रहा है। वहीं चीन ने मुंबई आतंकी हमलों में शामिल लश्‍कर आतंकी साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के भारत के संयुक्‍त राष्‍ट्र में पेश किए गए प्रस्‍ताव को रोक दिया है। यही नहीं चीन का सरकारी भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स भी पीएम मोदी की यात्रा को लेकर तिलमिलाया हुआ है और जहरीले बयान दे रहा है। विश्‍लेषक इसे चीन के नापाक प्‍लान का हिस्‍सा मानते हैं।


चीन ने पाकिस्‍तान के साथ जो परमाणु समझौता किया है, उसके तहत 1200 मेगावाट के परमाणु बिजली प्‍लांट को लगाया जाएगा। इस बिजली प्‍लांट का नाम चश्‍मा 5 होगा और इसे पंजाब प्रांत के मियांवाली जिले में बनाया जाएगा। चीन इसके पहले भी 4 परमाणु बिजली घर बना चुका है। चीन परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का सदस्‍य देश है और बिना उसकी मंजूरी के ही पाकिस्‍तान के साथ 5वां परमाणु बिजली प्‍लांट बनवा रहा है। चीन ने पाकिस्‍तान के साथ इस तरह की परमाणु डील की आलोचना किए जाने पर भारत का उदाहरण दिया था।

एनएसजी के नियमों को ताक पर रख पाकिस्‍तान की मदद

चीन ने कहा था कि एनएसजी ने भारत-अमेरिका को इस तरह की डील की छूट दी है। चीन ने इस डील का विरोध किया था लेकिन फिर भी भारत को छूट मिल गई थी। चीन भारत की इसी डील का उदाहरण पाकिस्‍तान जैसे कंगाल मुल्‍क को परमाणु बिजली प्‍लांट देने पर न्‍यायोचित ठहराने के लिए दे रहा है। यह एनसीजी के कानून के मुताबिक अवैध है लेकिन चीन भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान की परमाणु तकनीक में मदद कर रहा है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने परमाणु प्रॉजेक्‍ट में चीन के 10 करोड़ डॉलर का डिस्‍काउंट देने पर उसे धन्‍यवाद दिया।

दरअसल, चीन अपने बेल्‍ट एंड रोड परियोजना के लिए 65 अरब डॉलर का निवेश पाकिस्‍तान में कर रहा है। पाकिस्‍तान इस कर्ज को आईएमएफ से लोन लेकर चुका रहा था। यही वजह है कि आईएमएफ ने अब लोन देने से किनारा कर लिया है। चीन अब पाकिस्‍तान को न केवल लोन देकर डिफॉल्‍ट होने से बचा रहा है, बल्कि अत्‍याधुन‍िक तकनीक भी दे रहा है। चीन ईरान के साथ डील करा रहा है ताकि बलूच विद्रोहियों का खात्‍मा क‍िया जा सके जो सीपीईसी परियोजना का विरोध कर रहे हैं। ये बलूच विद्रोही चीनी नागरिकों पर जानलेवा हमले भी कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.