टीम इंडिया की एक हार से उठे कई सवाल, जिम्बाब्वे से मैच के पहले करने होंगे फिक्स

Updated on 24-02-2026 02:07 PM
 अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप से पहले जो भारतीय टीम अजेय नजर आ रही थी वो एक हार के बाद अचानक साधारण दिखने लगी है। टीम इंडिया की सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों बड़ी हार के बाद भारतीय रणनीति पर कई सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के फैंस, एक्सपर्ट, पूर्व क्रिकेटर सभी चिंतित हैं। चाहते हैं कि टीम इंडिया अगले मैच से पहले अपनी स्वामियों को सुधार ले। वो क्या सवाल हैं, जिनके जवाब टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ अगले मैच से पहले तलाशने होंगे, एक नजर।

भारतीय टीम की हार से उठ रहे ये सवाल

1) दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। सभी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे है कि क्या अब उनकी जगह संजू सैमसन को लाना चाहिए।
2) अक्षर पटेल को बाहर रखने पर बड़ी बहस हो रही है। विपक्षी टीम में लेफ्टी बैटर्स को देखकर सुंदर को चुना गया जबकि आंकड़े बताते है कि अक्षर ने 49 बार लेफ्ट हैड बैटर्स को आउट किया है।3) भारतीय टीम में शामिल आठ बैटर्स में से छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लेफ्ट हैडर्स की भरमार शायद टीम इंडिया को नुकसान पहुंचाने लगी है।
4) हमारे स्पिनर्स के खिलाफ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, वहीं उनके स्पिनर्स के सामने हमारे बैटर्स के पैर कांप गए। यह भी चिंता का विषय है।
5) रिंकू सिंह जिस नंबर पर उतरते है, वहां करने को कुछ नही बचता। यह उनके टैलंट के साथ न्याय न होने के साथ टीम कॉम्बिनेशन भी कमजोर करता है।
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 का मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे को भी सुपर 8 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1087 रन से हार मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.