छा गई भारत की जूनियर सेना, यूं बम-बम हुए दिग्गज, जानें U19 विश्व विजेता बनने पर किसने क्या कहा

Updated on 07-02-2026 02:44 PM
भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में इस आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी

भारतीय अंडर-19 टीम के चैंपियन बनने के बाद दिग्गज खिलाड़ी लगातार बधाई दे रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, 'चैंपियंस! इस युवा टीम और उनके निडर क्रिकेट पर बहुत गर्व है। कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। इस पल का आनंद लें! जब आपके पास सूर्यवंशी हो, तो एक टाइमलेस ब्लॉकबस्टर की उम्मीद तो होगी ही! बहुत बढ़िया, वैभव!'विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीता था। विराट ने टीम को बधाई देते हुए लिखा- अंडर-19 भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत बढ़िया।भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा- तुम लड़कों पर गर्व है! सुनहरा भविष्य यहीं है। 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने लिखा- अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन। क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस। टीम इंडिया को बधाई।
इरफान पठान ने लिखा- वर्ल्ड कप जीतने पर इंडिया अंडर-19 टीम को बहुत-बहुत बधाई। 2004 अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिखर धवन ने बधाई देते हुए लिखा- एक बार फिर चैंपियन। भारत के लिए रिकॉर्ड छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप। वैभव के 175 रन और आयुष की कप्तानी पारी ने इसकी नींव रखी, और अंबरीश और गेंदबाजों ने इसे शानदार तरीके से खत्म किया। बहुत बढ़िया खेले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.