रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच कर फिसल गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान की तो लग गई लॉटरी

Updated on 03-08-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: आपको याद होगा कि बीते 23 जुलाई को ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (Budget 2024) पेश किया था। बजट शेयर बाजार को पसंद नहीं आया और उसी दिन बीएसई सेंसेक्स इंट्राडे कारोबार में 1200 अंक से भी ज्यादा लुढ़का था। उसके बाद लगातार कई दिनों तक बाजार में गिरावट जारी रही। बाजार लुढ़कने की वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली थी। इस वजह से 26 जुलाई 2024 को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.471 अरब डॉलर की कमी आई है। इससे पहले, बीते 19 जुलाई 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.003 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अपना भंडार ऑल टाइम हाई, 670.857 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। इसी समय अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है।


कितना रह गया अपना भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 26 जुलाई 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना भंडार $3.471 billion घट कर $667.386 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले अपने भंडार में चार बिलियन से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। उस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है। बीते 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में $1.171 Billion की कमी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार घट कर USD 586.877 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी घटा

बीते सप्ताह देश का गोल्ड रिजर्व भी घट गया है। 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 2.297 Billion डॉलर की कमी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 57.695 Billion का रह गया है।


एसडीआर में भी हुई कमी


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 5 Million डॉलर घट कर 18.202 बिलियन डॉलर तक गिर गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में मामूली 58 करोड़ रुपये के बराबर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर USD 4.612 Billion का हो गया है।

पाकिस्तान का बढ़ गया डॉलर का भंडार


अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान में इस समय विदेशी मुद्रा की जबरदस्त किल्लत चल रही है। स्थिति यह है कि वहां सिर्फ जरूरी सामानों का ही आयात हो रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। बीते 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 56.3 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब वहां का भंडार 14.391 अरब डॉलर का हो गया है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के मुद्रा भंडार में 36.81 मिलियन डॉलर की कमी हुई थी। तब वहां 14.335 अरब डॉलर का भंडार था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.