दिल्ली ब्लास्ट: मुजम्मिल बोला- डॉ.शाहीन गर्लफ्रेंड नहीं, बीवी है:अल फलाह के पास मस्जिद में हुआ निकाह

Updated on 27-11-2025 01:12 PM
नई दिल्ली, दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में दावा किया है कि डॉ. शाहीन सईद उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि बीवी है। अब तक माना जा रहा था कि आतंकी मॉड्यूल में मैडम सर्जन के नाम से मशहूर डॉ. शाहीन मुजम्मिल की प्रेमिका है। बताया कि मुजम्मिल ने सितंबर 2023 में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में शाहीन से निकाह किया था। शरिया कानून के तहत निकाह के लिए ₹5-6 हजार के मेहर पर सहमति बनी थी। सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन ने जैश मॉड्यूल को हथियार और विस्फोटक जुटाने के लिए ₹27-28 लाख दिए थे। उसने 2023 में मुजम्मिल को हथियार खरीदने के लिए लगभग ₹6.5 लाख और उमर को 2024 में फोर्ड इकोस्पोर्ट कार खरीदने के लिए ₹3 लाख उधार देने की पेशकश की थी। NIA जांच में पता चला है कि मुजम्मिल ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा और धौज के अलावा अल फलाह से करीब 4km दूर खोरी जमालपुर गांव में भी तीन बेडरूम का एक घर किराए पर लिया था। मकाल मालिक पूर्व सरपंच जुम्मा ने बताया कि मुजम्मिल ने कश्मीरी फलों का व्यापार करने के नाम पर उनसे घर लिया था।

पूर्व सरपंच बोला- मुजम्मिल कई बार डॉ. शाहीन के साथ आया था

NIA सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सरपंच जुम्मा की जमालपुर गांव में सड़क किनारे प्लास्टिक रॉ मटेरियल की एक फैक्ट्री है। इसके ऊपर तीन बेडरूम, हॉल, किचन बना है। डॉ. मुजम्मिल ने अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 तक पूर्व सरपंच का मकान 8 हजार रुपए प्रति महीने के हिसाब से किराए पर लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मुजम्मिल ने पूर्व सरपंच से कहा था कि वह कश्मीर से फल मंगाकर यहां के बाजार में बेचेगा। इसके लिए उसे ज्यादा जगह की जरूरत है। पूर्व सरपंच ने बताया कि जब मुजम्मिल ने किराए पर मकान लिया, तब उसके साथ डॉ. शाहीन सईद भी आई थी। उसने शाहीन को अपने परिवार की सदस्य बताया था।

मुजम्मिल करीब तीन महीने उस मकान में रहा। इस दौरा, वह शाहीन को कई बार अपने साथ लेकर आया था। हालांकि, जुलाई में उसने यह कह कर कमरा खाली कर दिया कि यहां पर गर्मी ज्यादा है। मुजम्मिल मकान में रखा गद्दा, कूलर और चादर भी अपने साथ ले गया था।

भतीजे के इलाज के दौरान मुजम्मिल-उमर से मिला था ​​​पूर्व सरपंच

पूर्व सरपंच ने NIA को बताया कि उसके भतीजे को कैंसर था। उसके इलाज के लिए वह अलफलाह अस्पताल में गया था। वहां उसकी मुलाकात डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर नबी से हुई थी।

इसके बाद दोनों से उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी। मुजम्मिल कई बार पूर्व सरपंच के ऑफिस पर भी आया था। जुलाई में पूर्व सरपंच के भतीजे की मौत हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.