मुस्लिम दुनिया में भारत का जलवा... पीएम मोदी का ब्रुनेई दौरे से पाकिस्तान में उठा दर्द, ताकत देखकर विशेषज्ञ हैरान

Updated on 06-09-2024 05:21 PM
इस्लामाबाद: भारत से करीब 8000 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व एशिया में एक देश है ब्रुनेई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सप्ताह यहां का दौरा किया था। करीब साढ़े चार लाख की आबादी वाला ब्रुनेई एक इस्लामिक देश है। यहां के सुल्तान हसनल बोल्किया ने पीएम मोदी को न्योता दिया था। नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ब्रुनेई की यात्रा की। पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे की भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में खूब चर्चा है। एक मुस्लिम देश की भारत से नजदीकी ने पाकिस्तान के विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। पाकिस्तान में विशेषज्ञ इस बात पर चिंता भी जता रहे हैं कि पीएम मोदी लगातार मुस्लिम देशों से संबंध सुधार रहे हैं।

ब्रुनेई में भारत की पहुंच


पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने भारत की बढ़ती ताकत को लेकर अमेरिका में बसे पाकिस्तानी मूल के राजनेता और बिजनेसमैन से साजिद तरार से बात की है। इसके साथ ही चीमा ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर पाकिस्तान अपने पड़ोसी भारत से इतना पीछे कैसे हो गया। कमर चीमा ने कहा कि पीएम मोदी ने मुस्लिम दुनिया का दौरा तेज कर दिया है। चीमा ने इस बात पर हैरानी जताई कि ब्रुनेई के अंदर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) का स्टेशन भी मौजूद है।

दक्षिणी चीन सागर में भारत का असर


चीमा ने कहा कि ब्रुनेई की आबादी 5 लाख से भी कम है लेकिन भारत इतने छोटे से देश को भी महत्व देता है। उन्होंने तंज किया कि शायद पाकिस्तान को पता भी नहीं होगा कि ब्रुनेई नक्शे पर किस जगह स्थित है। इस पर साजिद तरार ने कहा पीएम मोदी का ब्रुनेई दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत ब्रुनेई से तेल लेता है। इसके अलावा वह ब्रुनेई के साथ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर कर रहा है। ब्रुनेई और भारत दोनों का चीन साझा दुश्मन है।

साजिद तरार ने प्रधानमंत्री मोदी के सिंगापुर दौरे का भी जिक्र किया और बताया कि वहां दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें सेमी कंडक्टर भी शामिल हैं। तरार ने बताया कि भारत दक्षिणी चीन सागर के देशों में अपना असर बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। तरार ने आगे कहा कि आज देखा जाए तो क्षेत्र में भारत तरक्की कर रहा है। चीन भी आगे बढ़ रहा है। हालांकि, वह अपनी चालबाजियों से ऐसा कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान लगातार गर्त में जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.