भारत का डेविस कप प्ले-ऑफ मुकाबला इस्लामाबाद में होगा यह टेनिस का वर्ल्ड कप

Updated on 27-12-2023 12:48 PM

भारतीय टेनिस एसोसिएशन (AITA) ने मंगलवार को अगले साल फरवरी में इस्लामाबाद में पड़ोसियों के खिलाफ डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप 1 प्ले-ऑफ मुकाबले के लिए नेशनल टीम की पाकिस्तान यात्रा पर खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है। मुकाबला 3-4 फरवरी 2024 को खेला जाना है।

AITA ने पहले इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन से मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद AITA के महासचिव अनिल धूपर ने कहा कि हमने खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है कि पाकिस्तान की यात्रा पर क्या नीति है। यह टेनिस का विश्व कप है. हम उत्तर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

डेविस कप टेनिस का वर्ल्ड कप होता है। इसमें पूरी टीम के मैचों के पॉइंट्स काउंट होते है। टेनिस में आमतौर पर प्लेयर सिंगल्स और डबल्स इवेंट्स में रैंक और क्वालिफिकेशन के आधार पर उतरते है।

धूपर बोले- पाकिस्तान में डेविस कप खेलने में आपत्ति नहीं
AITA के महासचिव ने कहा- 'हमें पाकिस्तान में डेविस कप के मुकाबले खेलने में ऐतराज नहीं है। खेल मंत्रायल भी इससे नहीं रोकता है। हमारी चिंता सुरक्षा की है। मुझे उम्मीद है कि डेवस कप मैच के लिए मंत्रालय भी इंकार नहीं करेगा। वे द्विपक्षीय सीरीज से परहेज करते हैं।'1964 में आखिरी बार किया था दौरा

आखिरी बार भारतीय डेविस कप टीम ने 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जब टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 4-0 से हराया था। इस बार यदि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाती है, तो मेजबान देश को टाई दे दिया जाएगा और भारतीय टीम वर्ल्ड ग्रुप-II में चली जाएगी।

रामनाथन और मायनेनी जाएंगे, नागल बाहर
इंडिया के टॉप प्लेयर सुमित नागल और शशिकुमार मुकुंद मुकाबले से हट गए हैं, जहां जीतने वाली टीम 2024 सीजन के बाकी हिस्सों के लिए वर्ल्ड ग्रुप-I में अपना रहना तय करेगी। भारतीय टीम में रामकुमार रामनाथन, एन श्रीराम बालाजी, युकी भांबरी, निकी पूनाचा और साकेत मायनेनी को जगह दी गई है। दिग्विजय प्रताप सिंह को एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में नॉमिनेट किया गया है।

2019 में कजाकिस्तान में हुआ था मुकाबला
भारत 2019 में भी पाकिस्तान से पाकिस्तान में भिड़ने के लिए तैयार था, लेकिन AITA की मांग पर ITF ने मुकाबले को कजाकिस्तान में कराया था। इससे नाराज पाकिस्तान के टॉप प्लेयर भारत के खिलाफ मुकाबले से हट गए थे और पाकिस्तान ने नौसिखिए खिलाड़ियों की टीम उतार दी थी और भारत 4-0 के जोरदार अंतर से विजेता बना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.