भारत के '11 ब्रह्मास्त्र' विश्व कप सेमीफाइनल के लिए हो रहे तैयार, राहुल द्रविड़ का ये है जबरदस्त प्लान!

Updated on 09-11-2023 02:13 PM
बेंगलुरु: टीम इंडिया विश्व कप 2023 में पहला पड़ाव पार कर चुकी है और अब दूसरा पड़ाव सेमीफाइनल है। इस दौरान उसे आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से खेलना है, जो 12 नवंबर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के रिजल्ट का पॉइंट्स टेबल पर अब कोई असर नहीं पड़ने वाला। भारतीय टीम 8 जीत यानी 16 अंकों के साथ टॉप पर है और रहेगी। इस वजह से रोहित सेना अब अपने मिशन सेमीफाइनल पर लग गई है। राहुल द्रविड़ अपने 11 ब्रह्मास्त्र तैयार करने में लग गए हैं और इसके लिए खास प्लानिंग भी दिख रही है।


जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ने की स्पिन की प्रैक्टिस तो सिराज ने भाजा बल्ला

यही वजह है कि बेंगलुरु में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने थोड़ी देर स्पिन गेंदबाजी की, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बल्ले से लंबा सत्र खेला जबकि श्रेयस अय्यर ने शार्दुल की गेंदों पर प्रैक्टिस की। यहां रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच से पहले भारत का वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन मनोरंजक और अटूट फोकस वाला दिखा।

स्पिनरों को लेकर खास प्लान
नीदरलैंड आसान टीम हो सकती है, लेकिन टीम इंडिया गियर से अभी अपना पैर नहीं हटाना चाहेगी। न्यूजीलैंड द्वारा अपना प्रशिक्षण सत्र समाप्त करने के बाद आसमान में बादल छाए रहने के बीच कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथ अभ्यास किया। हाई स्कोरिंग स्थल पर स्पिन का दबदबा होने के कारण अधिकांश बल्लेबाजों ने स्पिन का सामना करना पसंद किया। विराट कोहली, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, आर. अश्विन और सूर्यकुमार यादव ने ब्रेक लेने का फैसला किया।

बड़े-बड़े छक्के से गूंजता रहा स्टेडियम

रोहित, शुभमन गिल, केएल राहुल, अय्यर और रविंद्र जडेजा बड़े शॉट लगाने के लिए उतरे। अपने घरेलू मैदान पर, राहुल ने नेट्स पर जाने से पहले अपने क्वाड्रिसेप्स पर काम करने के लिए फिजियो के साथ कुछ समय बिताया। हालांकि, नेट्स पर रोहित कम समय के लिए थे, लेकिन बड़े-बड़े छक्के की प्रैक्टिस करते नजर आए। गिल, अय्यर और जडेजा अपने साथी सिराज, ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदों पर खूब अभ्यास किया। वह अच्छे लय में भी दिख रहे थे।

राहुल द्रविड़ ने बारीकी से किया मुआयना
कोई अगर मुश्किल गेंदबाज दिखा तो वह थे बुमराह, जिन्होंने धीमी गेंदों से बल्लेबाजों का परीक्षण किया और ऑफ स्टंप के बाहर लगातार लाइन पर काम किया। जब खिलाड़ी खुद को तरास रहे थे तो भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इसे बड़ी बारीकी से देखा। 8 मैचों से अजेय रहने वाली भारतीय टीम सोमवार को शहर पहुंची है। गुरुवार को न्यूजीलैंड का श्रीलंका से मुकाबला होने के कारण टीम इंडिया आज प्रैक्टिस नहीं करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.