अमेरिका का क्रिकेट में छाने का सपना भारतीय पूरा करेंगे:अमेरिका की अंडर-19 महिला टीम की सभी खिलाड़ी भारतीय

Updated on 16-12-2022 06:10 PM

ओलिंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड हासिल करने वाला, बास्केटबॉल और बेसबॉल का बेताज बादशाह अमेरिका, अब क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहा है। इसका पूरा दारोमदार यहां रहने वाले भारतीयों पर है। अमेरिका की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की सभी 15 खिलाड़ी भारतीय हैं। इनमें से ज्यादातर ने अपने परिवार से क्रिकेट सीखा और फिर स्थानीय क्लब में प्रशिक्षण लिया।

14 से 29 जनवरी 2023 में पहली बार ICC अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप आयोजित हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट में अमेरिका की क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी। गीतिका कोडाली कप्तान और अनिका कोलन इस टीम की उपकप्तान हैं।

विकेट कीपर पूजा गणेश के अलावा अदिति चुड़ास्मा, भूमिका बद्रीराजू, दिशा ढींगरा, इशानी वाघेला समेत 15 खिलाड़ियों के अलावा 5 रिजर्व खिलाड़ियों की भी घोषणा की गई है। ये पांचों भी भारतीय ही हैं। टीम के कोच वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल भी भारतीय मूल के ही हैं। टीम एनालिस्ट रोहन गोसला और टीम का सलेक्शन पैनल भी भारतीय ही हैं। इसके अध्यक्ष रितेश काडू हैं।

ज्योत्सना पटेल और दीपाली रोकादे पैनल सदस्य हैं। महिला क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अमेरिका का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इससे पहले 2010 में पुरुषों की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 टूर्नामेंट खेला था। टीम के कोच चंद्रपॉल कहते हैं हम अमेरिका में मौजूद सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ पहली बार आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में उतर रहे हैं। हमारी टीम ने एक साल में खूब मेहनत की है।

हम वर्ल्डकप की सबसे नई टीम हैं, लेकिन हमारी कोशिश बेहतर प्रदर्शन करने की है। ICC अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें 4 ग्रुपों में हिस्सा ले रही हैं। अमेरिका ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ है। अमेरिका का पहला मैच 14 जनवरी को श्रीलंका से होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.