अपनों को भी कनाडा में नौकरी दिला पाएंगे भारतीय:इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव से 2 लाख विदेशियों को होगा फायदा

Updated on 04-12-2022 05:38 PM

कनाडा ने अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। जिसका वहां काम करने वाले भारतीयों को फायदा होगा। कनाडा की सरकार ने तय किया है कि वहां काम करने वाले दूसरे देश के लोगों के परिवार वालों को भी वर्क परमिट दिया जाएगा। जिससे कनाडा में काम कर रहे लोग अपने परिजनों को भी वहां नौकरी दिला पाएंगे। ये परमिट केवल अस्थायी कामगारों के लिए ही होगा। जिसके अगले साल से लागू होने की उम्मीद है।

कनाडा के इमिग्रेशन और रिफ्यूजी मंत्री शौन फ्रेजर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि बाहर से आने वाले कामगारों की हेल्थ, आर्थिक हालत को सुधारने के लिए यह फैसला किया है। यह पॉलिसी लागू होने के बाद कनाडा में रह रहे विदेशी कामगार अपने परिवार के लोगों के साथ रह सकेंगे, जिससे वो अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।

दो लाख विदेशियों को होगा फायदा

इस पॉलिसी से पहले केवल हाई स्किल्ड वर्कर्स के परिवार वालों को कनाडा में नौकरी करने की अनुमति थी। जबकि दो साल के लिए लागू की जा रही नई पॉलिसी के बाद यह बदल जाएगा। वहां काम करने वाला कोई भी अस्थाई व्यक्ति अपने परिवार वालों को वहां वर्क परमिट दिला सकेगा। एक अनुमान के मुताबिक इस नई पॉलिसी से लगभग दो लाख विदेशी वर्कर्स को फायदा होने की उम्मीद है।

पहले की थी 14 लाख से ज्यादा प्रवासियों को नौकरी देने की घोषणा

कनाडा के इमिग्रेशन मिनिस्टर शौन फ्रेजर ने पहले भी देश में लेबर फोर्स की कमी के चलते प्रवासियों को काम करने का मौका देने की बात कही थी। अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कनाडा को और लोगों की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए कनाडा ने इमिग्रेशन लेवेल्स प्लान 2023-25 के तहत अगले तीन साल में 14.5 लाख अप्रवासी लोगों को देश में नौकरी देने का प्लान बनाया है।

महामारी के बाद काम छोड़ रहे लोग

जून-जुलाई 2022 में कनाडा ने कोविड-19 महामारी की 7वीं लहर का सामना किया। इस दौरान 11.2% हॉस्पिटल स्टाफ और नर्स भी संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। इससे काम करने वालों की कमी हुई और कई हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड को बंद करने की नौबत आ गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.