परदेस जाकर तीन गुना ज्यादा कमा लेते हैं भारतीय, माइग्रेशन पर यह रिपोर्ट आंखें खोल देगी

Updated on 26-04-2023 06:21 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका जाने वाले भारतीय कामगारों की आय करीब 500% बढ़ जाती है। अगर UAE पहुंच गए तो भी इनकम में 300% का उछाल आना तय है। चौंकिए मत। परदेस में कमाई ज्यादा है, यह बात बड़ों से सुनते आ रहे हैं। वर्ल्ड डिवेलपमेंट रिपोर्ट (WDR) के आंकड़े इसकी तस्दीक भी करते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनल माइग्रेशन (घर से दूर लेकिन देश के भीतर) से इनकम में सिर्फ 40% का इजाफा होता है। यानी विदेश जाने पर यहां से तीन गुना ज्यादा कमाई कर सकते हैं। अमेरिका और UAE से इतर खाड़ी देशों- सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, कतर, कुवैत जाने वालों की आय भी खासी बढ़ जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्‍टर्स और टेकीज जैसे स्किल्ड वर्कर्स की इनकम में तगड़ा इजाफा होता है। लो स्किल वालों की इनकम भी विदेश में कई गुना बढ़ जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में करीब 18.4 करोड़ लोग प्रवासी हैं। यानी कुल आबादी का करीब 2.3%, इनमें 3.7 करोड़ रिफ्यूजी भी शामिल हैं।

500% बढ़ जाती है अमेरिका जाने वालों की इनकम

  • भारत से अमेरिका जाने वाले लो स्किल्‍ड वर्कर्स की आय 500% तक बढ़ जाती है।
  • भारत से UAE जाने वालों की इनकम में करीब 300% का उछाल आता है।
  • भारत से गल्‍फ कंट्रीज माइग्रेट करने पर इनकम करीब 120% बढ़ती है।
  • फिलीपींस से कोरिया जाकर नौकरी करने वालों की इनकम 250 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
  • टोंगा से न्‍यूजीलैंड माइगेशन पर इनकम में 263% की बढ़त होती है।
  • बांग्‍लादेश से मलेशिया माइग्रेट करने वाले 210% ज्‍यादा कमाते हैं।​

ज्यादातर लोगों की बढ़ जाती है सैलरी: WDR

WDR ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर आप ऐसे समाज में माइग्रेट कर रहे हैं जहां आपकी स्किल्‍स की जरूरत है तो ज्‍यादातर लोगों की आय में बढ़ोतरी होती है। अपने देश में इतनी बढ़त नहीं हासिल की जा सकती। विदेश माइग्रेट करने पर आय में होने वाला फायदा इतना ज्‍यादा है कि अपने देश में वहां तक पहुंने में दशकों लग जाएंगे। वर्ल्‍ड डिवेलपमेंट रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत से सबसे ज्‍यादा माइग्रेशन अमेरिका और गल्‍फ कंट्रीज में होता है। बांग्‍लादेश से भारत आने वालों की संख्‍या भी खासी है। मेक्सिको-यूएस, चीन-अमेरिका, फिलीपींस-अमेरिका और कजाकिस्‍तान-रूस भी टॉप माइग्रेशन कॉरिडोर्स में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.