'इंडियाना जोन्स' हैरिसन फोर्ड को याद आए अमरीश पुरी, बताया साथ में कैसा गुजरा था वक्त

Updated on 22-06-2023 09:22 PM
भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा हीरा दमका, जिसकी चमक ने हॉलीवुड को भी रोशन कर दिया था। ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग तो अमरीश पुरी को अपना फेवरेट 'विलेन' बताते थे। उन्होंने ही अमरीश पुरी को अपनी फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' में कास्ट किया था। यह फिल्म 70 और 80 के दशक की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी के साथ हॉलीवुड स्टार हैरिसन फोर्ड नजर आए थे, जोकि इंडियाना जोन्स के लीड रोल में थे। हाल ही हैरिसन फोर्ड ने अमरीश पुरी को याद किया और बताया कि वह कैसे इंसान थे।


Harrison Ford 'इंडियाना जोन्स' फ्रैंचाइज की आने वाली फिल्म Indiana Jones and the Dial of Destiny में एक बार फिर लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। अब जब वह एक बार फिर वही किरदार निभाने को तैयार हैं, तो उन्हें अपने को-स्टार और फेवरेट हीरो अमरीश पुरी की याद आ गई।

'पीटीआई' से बातचीत में जब 80 वर्षीय हैरिसन फोर्ड से अमरीश पुरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वह अद्भुत और आकर्षक इंसान थे। उन्होंने हमारी फिल्म में जो किरदार निभाया था, उसके जैसा उनमें असल जिंदगी में कुछ भी नहीं था। वह बहुत ही सॉफिस्टिकेटेड थे। मैं उन्हें बहुत पसंद करता था, और उनके साथ काम करने में मजा आया। हमने साथ में अच्छा वक्त बिताया। मुझे वह वक्त भी याद है, जब उनका निधन हुआ था।'

अमरीश पुरी ने Indiana Jone and Temple of Doom में विलेन मोला राम का रोल प्ले किया था। शुरुआत में अमरीश पुरी ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। कास्टिंग डायरेक्टर डॉली ठाकुर ने एक हॉरर फिल्म से अमरीश पुरी की तस्वीरें स्टीवन स्पीलबर्ग को भेजी थीं। लेकिन स्टीवन स्पीलबर्ग को कुछ खास नहीं लगीं। बाद में जब हॉलीवुड से कुछ कास्टिंग एजेंट अमरीश पुरी से मिलने इंडिया आए, तो एक्टर ने ऑडिशन देने से इनकार कर दिया। अमरीश पुरी ने उनसे कहा था कि ऑडिशन के बजाय वह उन्हें फिल्म के सेट पर परफॉर्म करता हुआ देखें। यही नहीं, अमरीश पुरी ने इंग्लिश में स्क्रिप्ट पढ़ने से भी इनकार कर दिया था। आखिरकार बात बन गई और स्टीवन स्पीलबर्ग ने अमरीश पुरी को 'इंडियाना जोन्स एंड टेंपल ऑफ डूम' में मोला राम के रोल के लिए साइन कर लिया था।

2005 में ब्रेन हैमरेज से मौत

अमरीश पुरी ने 1967 से 2005 के बीच 450 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह हीरो बनने आए थे, लेकिन किस्मत ने फिल्मों का तगड़ा विलेन बना दिया। करियर के शुरुआती दौर में अमरीश पुरी ने काफी स्ट्रगल किया था, पर हिम्मत नहीं हारी। अमरीश पुरी का 12 जनवरी 2005 में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.