भारतीय विमेंस टीम ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया:सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया

Updated on 23-07-2025 01:33 PM

भारतीय विमेंस टीम ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड को 13 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली। हरमनप्रीत कौर की शानदार 84 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। क्रांति गौड़ ने 6 विकेट झटके।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम सभी विकेट खोकर 49.5 ओवर में 305 रन ही बना सकी। यह इंग्लैंड का भारत और श्रीलंका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले आखिरी वनडे मैच था।

भारत को प्रतीका-स्मृति ने दी अच्छी शुरुआत 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को ओपनर प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 73 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी की। रावल ने 33 गेंदों पर 26 रन बनाए। स्मृति ने 54 गेंदों पर 45 रन बनाए। उन्होंने हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों पर 17 रन की साझेदारी की। देओल ने भी 65 गेंदों पर 45 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर के वनडे में 4000 रन पूरे 

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतर ओपनिंग का फायदा उठाते हुए 102 रन की पारी खेली। वह 4000 वनडे रन पूरे करने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 13 पारियों के बाद पहली बार अर्धशतक जड़ा और फिर 84 गेंदों में सातवीं वनडे सेंचुरी पूरी की।

वहीं, हरमनप्रीत को 22 रन पर एक जीवनदान भी मिला, जब लॉरेन फाइलर की गेंद पर इंग्लैंड ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि रीप्ले में वह आउट दिख रही थीं। अंत में, हरमनप्रीत ने ड्राइव खेलते हुए नैट सिवर-ब्रंट को कैच दे दिया।

हरमप्रीत ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। रोड्रिक्स ने 45 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा ऋचा घोष ने 18 गेंदों में नाबाद 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत ने आखिरी 10 ओवरों में 120 रन जोड़कर 318 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

सोफी ने दिए सिर्फ 28 रन

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 10 ओवर में 1/28 के साथ सबसे किफायती गेंदबाजी की। जबकि लॉरेन बेल ने 82, लॉरेन फिलर ने 64, चार्ली डीन ने 69 रन और लिन्से स्मिथ ने 74 रन दिए। सभी को 1-1 विकेट मिले।

क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी

319 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ के सामने विवश नजर आई। 21 साल की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपने पांचवें वनडे में 6/52 की शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को सस्ते में पवेलियन भेजा। टैमी ब्यूमॉन्ट को उन्होंने शानदार इनस्विंगर पर बोल्ड किया, जबकि एमी जोन्स को दीप्ति शर्मा ने शॉर्ट थर्ड पर शानदार एक हाथ से कैच लेकर आउट किया। इंग्लैंड पावरप्ले के अंत में 22/2 पर सिमट गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.