ब्रह्मोस, आकाश जैसे भारतीय हथियारों का कहर, चायनीज बम फुस्स.. ऑपरेशन सिंदूर से भारत के फैन बने अमेरिकी एक्सपर्ट, बताया मॉडल

Updated on 14-05-2025 01:56 PM
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई और भारत का मिशन कितना कामयाब रहा है, धीरे धीरे इसको लेकर इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स एनालिसिस करने लगे हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर के बाद जश्न जरूर मना लिया, लेकिन वक्त बीतने के साथ जो रिपोर्ट्स आ रही हैं, उसे देख पाकिस्तानी जनता भी अब हताश होकर कहने लगे हैं कि पाकिस्तान फौज ने उन्हें उल्लू बना दिया है। अमेरिका के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी जॉन स्पेंसर ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे खास बात ये थी कि भारत ने स्वदेशी हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया है और ना सिर्फ विरोधियों को, बल्कि इंटरनेशल कम्युनिटी को भी एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत किस तरह से हथियारों का इस्तेमाल करता है, उसकर दुनिया की नजर थी।

जॉन स्पेंसर, जो अमेरिका के मॉडर्न वॉर इंस्टीट्यूट में 'शहरों में लड़ी जाने वाली लड़ाई' पढ़ाते हैं, उन्होंने कहा है कि भारत के घरेलू हथियार काफी कारगर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ने जो चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया है, वो फ्लॉप साबित हो गये हैं। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत सबसे पहले हमले में पाकिस्तान में स्थिति आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला कर तबाह कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देते हुए भारत में जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर में नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने फिर से करारा जवाब दिया था।
भारत के स्वदेशी हथियारों से पाकिस्तान में तबाही
पाकिस्तान ने भारत के नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, लेकिन भारत ने तमाम ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। पाकिस्तान का एक भी ड्रोन और मिसाइल भारत में अपने टारगेट को हिट नहीं कर पाया। भारत के एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम, जिनमें रूसी एस-400 और स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस एक्टिव था, उसने पाकिस्तान के तमाम ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही उड़ा दिया।
जॉन स्पेंसर ने एक एनालिसिस रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'मेक इन इंडिया' के जरिए भारत ने डिफेंस सेक्टर में जबरदस्त छलांग लगाई है। उन्होंने लिखा है, कि साल 2014 में भारत की सेना की जरूरत का 32 प्रतिशत हिस्सा घरेलू उत्पादन से पूरा होता था, लेकिन 2024 में 88 प्रतिशत गोला बारूद भारत खुद उत्पादन करता है। इसके अलावा भारत खुद ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका मल्टी-बैरेल रॉकेट लॉञ्चर का उत्पादन करता है। इसके अलावा भारत ने अब खुद का रडार सिस्टम और आर्टिलरी सिस्टम को तेजी से बनाना शुरू कर दिया है। ये भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मौजूदा समय में दुनिया जिस मोड़ पर है, वहां कोई भी देश किसी को हथियार नहीं देना चाहेगा। हर देश किसी ना किसी तकह से युद्ध में फंसे हैं या उनपर युद्ध में फंसने का खतरा है। ऐसे में भारत अपने मेक इन इंडिया हथियारों की बदौलत एक लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार था। उन्होंने लिखा है कि 'ये सिर्फ भारत की राष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि ये आधुनिक युद्ध में सैन्य तत्परता का मॉडल है।'

चीनी हथियारों पर पाकिस्तान की अत्यधिक निर्भरता
पाकिस्तान अपनी जरूरत का 81 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अब चीन से खरीदता है। पाकिस्तान की सेना HQ-9/P, LY-80, और FM-90 जैसी चीनी सिस्टम पर बहुत ज्यादा निर्भर है। लेकिन चीन के ये हथियार युद्ध के दौरान भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगाने में बार बार नाकाम हो रहीं थीं। पाकिस्तान की नाकामी का भारत ने जबरदस्त फायदा उठाया और लाहौर और चकवाला में पाकिस्तान सेना की चीनी एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारत की DRDO की एंटी-ड्रोन सिस्टम और इंटीग्रेटेड काउंटर-यूएस ग्रिड से युक्त एक कॉर्डिनेटेड नेटवर्क ने पाकिस्तान की तमाम मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया। जबकि भारत की जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय वायु सेना ने लाहौर में चीनी एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम के साथ साथ पाकिस्तान के स्ट्रैटजिक स्थलों को बुरी तरह से तबाह कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.