शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर की इंजरी पर भारतीय टीम का बड़ा अपडेट, कोच ने बताई अंदर की बात

Updated on 29-11-2025 01:12 PM
नई दिल्ली: भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया है कि उन्होंने शुभमन गिल से बात की है। गिल अपनी गर्दन की चोट से अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि श्रेयस अय्यर ने भी अपनी चोट के बाद ठीक होने की प्रक्रिया (रिहैबिलिटेशन) शुरू कर दी है। अय्यर को यह चोट पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले वनडे के दौरान स्पलीन में लगी थी।

30 नवंबर से शुरू हो रही सरीरीज

भारतीय टीम 30 नवंबर से रांची के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है। शुभमन गिल को यह चोट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में लगी थी, जिसे भारत 2-0 से हार गया था।

मोर्ने मोर्कल का श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पर बयान

भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने सीरीज शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैने दो दिन पहले शुभमन से बात की थी, हालचाल जानने के लिए और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। यह सुनकर खुशी हुई। श्रेयस ने भी अपना रिहैब शुरू कर दिया है, जो बहुत अच्छी बात है। तो हां, हम उन्हें टीम में वापस स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और अच्छी बात यह है कि वे स्वस्थ हैं और टीम में वापसी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर रहे हैं।'

केएल राहुल करेंगे कप्तानी

कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से वनडे में अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की कप्तानी केएल राहुल करने वाले हैं। राहुल को इस वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को स्क्वाड में मौका मिला है। यशस्वी जायसवाल हालांकि रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारत के लिए ओपन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.