सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री ईश्वरन ने दिया इस्तीफा भ्रष्टाचार के 27 मामले दर्ज किए गए

Updated on 19-01-2024 01:08 PM

सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री ईश्वरन ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर भ्रष्टाटार के 27 मामले दर्ज किए गए हैं। ईश्वरन ने सिंगापुर के एक बड़े कारोबारी की मदद करने के बदले उससे रिश्वत ली। ईश्वरन उसके प्राइवेट जेट में घूमे, ब्रिटेन में फुटबॉल मैच देखने गए।

हालांकि, ईश्वरन ने आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को एक खत भेजा। इसमें लिखा था- 'मैं आरोपों को खारिज करता हूं, मैं निर्दोष हूं।'

ईश्वरन ने अपने पिछले साल के वेतन लौटाने की भी पेशकश की है। दरअसल, पिछले साल गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था। इसके बाद भी उन्हें वेतन मिल रहा था।

कारोबारी ने ईश्वरन पर 97 खर्चे
ईश्वरन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से न सिर्फ उनकी पीपल्स एक्शन पार्टी (PAP) की छवि खराब हुई है, बल्कि सिंगापुर के भ्रष्टाचार मुक्त होने की पहचान को भी झटका लगा है। दरअसल, सिंगापुर दुनिया का 5वां देश है जहां भ्रष्टाचार सबसे कम है।

BBC के मुताबिक ईश्वरन पर लगे सभी आरोपों में सिंगापुर के रियल एस्टेट कारोबारी ऑन्ग बेंग सेंग का नाम जुड़ा है। सेंग ने मदद के बदले ईश्वरन पर 1 लाख 60 सिंगापुरी डॉलर, यानी 97 लाख रुपए खर्च किए। इनमें म्यूजिक शो, फुटबॉल दिखाना, आलीशान होटलों में ठहरना शामिल है।

सुब्रमण्यम ईश्वरन को बीते साल ऑन्ग बेंग के साथ ही गिरफ्तार किया गया था। ईश्वरन को उस समय सिंगापुर के पर्यटन उद्योग को संभालने के लिए जाना जाता है जब कार रेसिंग इवेंट- फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स ने यहां अपनी शानदार शुरुआत की थी।

दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाते हैं सिंगापुर के सांसद

 सिंगापुर के सांसद दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वालों में शामिल हैं। यहां मंत्रियों की शुरुआती वेतन 45 हजार सिंगापुरी डॉलर होता है। सिंगापुर के नेता ज्यादा वेतन का ये कहकर बचाव करते हैं कि इससे भ्रष्टाचार कम करने में मदद मिलेगी।

सिंगापुर में आखिरी बार 986 में किसी मंत्री ने भ्रष्टाचार के केस में जांच का सामना किया था। उस समय राष्ट्रीय विकास मंत्री तेह चियांग वान के खिलाफ घूस लेने के जांच हुई थी। हालांकि, आरोप तय होने से पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

सिंगापुर में अगले साल चुनाव
सिंगापुर में अगले साल यानी 2025 में आम चुनाव होने हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईश्वरन के भ्र्ष्टाचार का खामियाजा उनकी पार्टी को उठाना पड़ सकता है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ली सीन लूंग पार्टी के नेता के पद से हटने वाले थे। पार्टी में बड़े बदलाव के तहत पुराने लोगों की जगह नए और युवा नेताओं को जगह मिलने वाली थी। इसमें ईश्वरन भी शामिल थे। हालांकि, अब जब तक उन पर मुकदमा चलेगा, उनका पार्टी में अहम पद पर हो पाना मुश्किल है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.