भारतीय मूल के FBI डायरेक्टर ने खालिस्तानियों पर चलाया डंडा, पहला बड़ा विकेट गिरा, काश पटेल ने भारत विरोधियों को किया खबरदार

Updated on 22-04-2025 01:15 PM
वॉशिंगटन: भारत विरोधी खालिस्तानी गुंडों ने अभी तक अमेरिका को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। लेकिन भारतीय मूल के काश पटेल जैसे ही FBI के डायरेक्टर बने, उन्होंने खालिस्तानियों पर डंडे चलाना शुरू कर दिया है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानि FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने सोमवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा है कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने साफ साफ शब्दों में लिखा है कि अमेरिका की धरती पर अब भारत विरोधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल से रिश्ता रखने वाले हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी के बाद “न्याय किया जाएगा”, जो पंजाब में कई आतंकवादी हमलों से जुड़ा हुआ है।

काश पटेल ने एफबीआई टीम की तारीफ करते हुए लिखा है कि "एफबीआई सैक्रामेंटो ने भारतीय अधिकारियों के सहयोग से जांच टीम का नेतृत्व किया था।" काश पटेल ने लिखा है कि "गिरफ्तार। हरप्रीत सिंह, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे एक कथित विदेशी आतंकवादी गिरोह का हिस्सा है, जिसके बारे में हमारा मानना है कि वह भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर पुलिस स्टेशनों पर कई हमलों की योजना बनाने में शामिल था।"
अमेरिका में खालिस्तानियों पर काश पटेल का डंडा
काश पटेल ने आगे लिखा है कि "एफबीआई सैक्रामेंटो ने स्थानीय और भारत में अपने सहयोगियों के साथ कॉर्डिनेशन करते हुए इसकी जांच की। सभी ने बेहतरीन काम किया और अब इंसाफ होगा।" इसके अलावा उन्होंने भारत विरोधियों को खबरदार करते हुए लिखा है कि "एफबीआई हिंसा करने वालों को ढूंढना जारी रखेगी, चाहे वे कहीं भी हों।" आपको बता दें कि पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन के दौरान खालिस्तानी आतंकवादियों ने अमेरिका को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। वो लगातार भारतीय काउंसलेट और हिंदू मंदिरों पर हमले कर रहे थे। लेकिन ट्रंप प्रशासन के आने, खासकर काश पटेल, जो गुजराती मूल के हैं, उनके आने के बाद खालिस्तानियों में दहशत फैल गई है। तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून भी अमेरिका छोड़कर कनाडा भाग गया है। पन्नून को डर है कि उसे भी गिरफ्तार कर भारत के हवाले किया जा सकता है।
FBI और प्रवर्तन एवं निष्कासन संचालन (ERO) ने शुक्रवार को पंजाब में कई हमलों में शामिल कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। एफबीआई ने कहा है कि हरप्रीत सिंह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ है और अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने बर्नर फोन का इस्तेमाल किया था। इससे पहले FBI ने एक्स पर लिखा था कि "आज, भारत के पंजाब में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई और ईआरओ ने सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया। दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ, वह अवैध रूप से अमेरिका में घुसा और पकड़े जाने से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल किया।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने हैप्पी पासिया के नाम से मशहूर हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की तारीफ करते हुए पाकिस्तान की ISI द्वारा समर्थित आतंकी नेटवर्क पर नकेल कसने की एफबीआई की कोशिश की तारीफ की है। FBI ने फेसबुक पर लिखते हुए कहा था कि इन आतंकवादियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन हासिल है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने शनिवार को पुष्टि की है कि हरप्रीत सिंह इस साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले करने की नाकाम साजिश में शामिल होने के लिए भी वांटेड है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.