भारतीय उच्चायुक्त मालदीव ने किया उड़ान, शिल्पनगरी व सी-मार्ट का निरीक्षण

Updated on 19-10-2022 05:37 PM

कोण्डागांव

मालदीव में भारत के उच्चायुक्त श्री मनु महावर ने अपने एक दिवसीय कोण्डागांव भ्रमण के दौरान सोमवार को कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित उड़ान, शिल्पनगरी, नारियल विकास बोर्ड एवं सी-मार्ट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम वे उड़ान महिला प्रोड्यूसर कम्पनी में पहुंच स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता हेतु उड़ान में अपनाये जा रहे गुणवत्ता परीक्षण कार्यों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोण्डागांव जैसे अनुसूचित क्षेत्र में इस प्रकार के उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादों का ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्माण किया जाना आश्चर्य से कम नहीं है। उन्होंने इसकी मार्केटिंग एवं इन उत्पादों की ब्रांडिंग हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर इसके प्रचार हेतु सलाह भी दी।

इसके पश्चात् वे शिल्पनगरी पहुंचे जहां उन्होंने जनजातीय शिल्पकला द्वारा निर्मित बेलमेटल, काष्टशिल्प, तुमाशिल्प, टेराकोटा शिल्प एवं लौहशिल्प उत्पादों को देखा। जिसमें उन्होंने ढोकरा बेलमेटल शिल्प में विशेष रूचि दिखाते हुए कई कलाकृतियों को क्रय किया। जहां उन्होंने बेलमेटल से बनी जनजातीय वाद्य यंत्र तोड़ी को बजाकर देखा और उसकी तारीफ करते हुए स्वयं भी तोड़ी क्रय किया। इसके अतिरिक्त वे नारियल विकास बोर्ड पहुंचे जहां उन्होंने भ्रमण कर नारियल के उत्पादन का क्षेत्र में प्रसार कर कृषकों की आय में वृद्धि हेतु इसे प्रोत्साहित करने हेतु योजना निर्माण की सलाह दी गई। सी-मार्ट में जाकर उच्चायुक्त द्वारा कोण्डागांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का भी क्रय किया।

सर्किट हाउस में उच्चायुक्त से कलेक्टर दीपक सोनी ने मुलाकात करते हुए उन्हें कोण्डागांव में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत् किये जा रहे कार्यों एवं उनकी प्रगति के संबंध में जानकारी दी। जहां उच्चायुक्त द्वारा कार्यों के बेहतर सम्पादन हेतु कई सलाह दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.