मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले भारतीय उच्चायुक्त, सौंपा पीएम मोदी का बधाई संदेश

Updated on 05-10-2023 02:52 PM
माले: मालदीव में भारत के उच्चायुक्त ने देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुभकामना संदेश सौंपा। मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनू महावर ने कहा कि भारत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए मालदीव के नये नेतृत्व के साथ सार्थक चर्चा के लिए उत्सुक है। मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में शनिवार को भारत-समर्थक इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया। मुइज्जू मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान चीन के साथ घनिष्ठ संबंध तैयार किए थे।

महावर ने 'एक्स' पर कहा, ''नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मुलाकात कर खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामना संदेश सौंपा। भारत-मालदीव संबंधों को और बढ़ाने के वास्ते सार्थक चर्चाओं के लिए तत्पर हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मोहम्मद मुइज्जू को मालदीव का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी थी। प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुइज्जू और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति लतीफ की भारतीय उच्चायुक्त के साथ सार्थक बैठक हुई।


मुइज्जू ने जीत के बाद भारत के खिलाफ दिया बयान

मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को अपनी जीत के जश्न में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मैं मालदीव के नागरिकों की इच्छा के खिलाफ विदेशी सेा के रहने के पक्ष में नहीं हूं। आम लोगों ने चुनावी नतीजों के जरिए हमें बता दिया है कि वह यहां विदेशी सैन्य उपस्थिति नहीं चाहते हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी सहकार के काम शुरू करते ही विदेशी सेना को मालदीव से हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुइज्जू ने कहा कि विदेशी सेना की वापसी तय नियमों के आधार पर की जाएगी और इसके लिए जिनका सहयोग जरूरी होगा, उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.