भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में $4.039 billion की शानदार बढ़ोतरी, कंगाल पाकिस्तान में फिर घटा

Updated on 09-09-2023 02:10 PM
नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली में इस समय G20 की शिखर बैठक चल रही है। दुनिया भर के अग्रणी देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर खुश करने वाली खबर मिली है। बीते एक सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में शानदार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $4.039 billion बढ़ कर $598.897 billion पर पहुंच गया। इससे पहले, 25 अगस्त 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 30 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई थी। उधर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर कमी की खबर है।

बढ़ा डॉलर का भंडार


रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते एक सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार चार अबर डॉलर से भी ज्यादा बढ़ा है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 598.897 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि इससे एक सप्ताह पहले मतलब कि 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 30 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई थी। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) बढ़ी हैं। बीते एक सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) $3.442 billion बढ़ कर $530.691 billion पर पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले, मतलब कि 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें USD 538 मिलियन डॉलर की कमी हुई थी। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी हुई बढ़ोतरी


इसी महीने एक तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में $584 million की बढ़ोतरी हुई। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें USD 530 million की बढ़ोतरी हुई। अब अपना सोने का भंडार USD 44.939 billion का हो गया है।

एसडीआर में भी हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर $1 million बढ़ कर $18.195 billion हो गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें USD 11 million की कमी हुई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 12 million की बढ़ोतरी हुई। अब यह बढ़ कर USD 5.073 billion पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान में फिर घटा डॉलर का भंडार


अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। समग्र रूप से वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते एक सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर 4.44 करोड़ डॉलर की कमी हुई। अब वहां महज 13.12 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले मतलब कि बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दोरान भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.73 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.