किर्गिस्तान में रह रहे मध्‍य प्रदेश के विद्यार्थियों से मिले भारतीय दूतावास के अधिकारी

Updated on 23-05-2024 11:35 AM
 भोपाल। किर्गिस्तान में रहकर अध्ययन कर रहे प्रदेश के विद्यार्थियों से भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात कर हाल जाना। वहां प्रदेश के लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने विद्यार्थियों को सुरक्षा और परीक्षा के बाद सकुशल घर वापस बुलवाने के लिए आश्वस्त किया है।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को किर्गिस्तान में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वसान दिया था। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी चर्चा की। इसके बाद भारतीय राजदूत ने बुधवार को अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पिछले 24 घंटों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है और वहां स्थिति नियंत्रण में है।

हेल्पलाइन नंबर किए जारी

किर्गिस्तान में रह रहे बच्चों की सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विद्यार्थी किसी भी अप्रिय स्थिति में एवं किसी के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर स्वयं अथवा उनके परिजन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 (मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली) एवं 0755-2708055, 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचूवेशन रूम, भोपाल) पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.