बाबा महाकाल की शरण में भारतीय क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन, लंबे समय से इंटरनेशनल टीम से चल रहे बाहर

Updated on 09-09-2023 01:50 PM
उज्जैन: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है। धवन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर भी चल रहे हैं। इस बीच गब्बर उज्जैन पहुंचे। शनिवार की सुबह धवन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आरती में भी हिस्सा लिया। धवन के साथ वहां बॉलीबुड अभिनेता अक्षय कुमार भी रहे। उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर अलसुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन भी किए।

धवन ने की जीत की कामना

अगले महीने भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा। शिखर धवन ने यहां टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने दिव्य दर्शन करने के बाद बाबा महाकाल को धन्यवाद दिया और कहा कि हे बाबा महाकाल आपने हमें यहां पर बुलाया इसके लिए धन्यवाद उन्होंने टीम इंडिया की जीत की कामना की है।

शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल पूछा गया लेकिन अक्षय कुमार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा- ये छोटी-छोटी चीजे हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।'

2020 में भी पहुंचे थे धवन

शिखर धवन 2020 में भी महाकाल का दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। तब भारतीय टीम का मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में था। मैच और प्रैक्टिस से समय निकालकर धवन अपनी पत्नी और बेटे के साथ मंदिर पहुंचे थे। अब एक बार फिर वह बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.