दोस्त ने ही कर दी 44 लाख की धोखाधड़ी, इंडियन क्रिकेटर उमेश यादव अब काट रहे पुलिस थाने के चक्कर

Updated on 22-01-2023 06:47 PM
नागपुर: इंडियन क्रिकेट टीम के पेसर उमेश यादव विश्वासघात और धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उमेश ने अपने दोस्त और मैनेजर शैलेष ठाकरे पर 44 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। कोराड़ी पुलिस स्टेशन ने शनिवार को उमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। सीनियर पुलिस ऑफिसर अमितेश कुमार ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी है। पता लगा है कि ठाकरे ने प्रॉपटी खरीदने के लिए क्रिकेटर के पैसे का इस्तेमाल किया और अनुरोध के बावजूद राशि वापस करने या संपत्ति उमेश यादव के नाम पर ट्रांसफर करने में विफल रहा।
फिलहाल मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही इस स्थिति में पहुंचेगी कि शिकायत गिरफ्तारी के लायक है या नहीं। एफआईआर के अनुसार उमेश यादव और ठाकरे के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी। यादव के भारतीय टीम में चयन के बाद, ठाकरे 2011 और 2013 के बीच बिना किसी कमीशन के वित्तीय, आयकर, बैंकिंग और अन्य संपर्क मामलों में उनकी मदद करते थे। 2013 में, यादव ने ठाकरे को प्रति माह 50 हजार रुपये का भुगतान करना शुरू किया। यह राशि आपसी सहमति से 15,000 रुपये अधिक थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.