चटगांव में बीच मैच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, केएल राहुल ने तो गलत साबित कर दिया

Updated on 16-12-2022 06:04 PM
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच चटगांव में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले बल्ले से दम दिखाया और फिर गेंदबाजी में भी कमाल कर दिया. मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए जिसके बाद बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रन पर समेट दी. इससे भारत की जीत की उम्मीद काफी बढ़ गई है. हालांकि भारत ने फॉलोऑन के बजाय दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना बेहतर समझा. 

पूर्व क्रिकेटर की गलत भविष्यवाणी

इस बीच भारत की पूर्व क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा ने भविष्यवाणी कर दी थी, लेकिन टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने उन्हें गलत साबित कर दिया. अपने करियर में 64 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली रीमा मल्होत्रा ने लिखा- पारी से हार लगती है. उन्होंने हैशटैग में 'Ind vs Ban' भी लिखा. दरअसल, उन्हें भी कई भारतीय फैंस की तरह ये लगा कि केएल राहुल बांग्लादेश को फॉलोऑन कराएंगे लेकिन वह ओपनर शुभमन गिल के साथ दूसरी पारी का आगाज करने उतर गए. 

पुराजा, अय्यर के बाद अश्विन का पचासा

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने 133.5 ओवर में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा (90), श्रेयस अय्यर (86) और रविचंद्रन अश्विन (58) ने अर्धशतक जड़े. कुलदीप यादव ने भी प्रभावित किया और उन्होंने 114 गेंदों पर 5 चौकों की बदौलत 40 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 4-4 विकेट लिए. 

कुलदीप का 'पंच'

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी केवल 150 रन पर समेट दी. कुलदीप ने 16 ओवर में सिर्फ 40 रन देकर 5 विकेट लिए. उनके अलावा पेसर मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके. बांग्लादेश के लिए इस पारी में सबसे ज्यादा रन मुश्फिकुर रहीम ने 58 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 28 रन बनाए. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.