भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

Updated on 18-01-2024 12:57 PM

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हराया। इस जीत से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। याद दिला दें कि यह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की पहले आखिरी टी-20 सीरीज है।

बेंगलुरु में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बना लिए।

ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। पहले सुपर ओवर में अफगानी टीम ने 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था। भारतीय टीम ने भी 16 रन बना लिए और पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा।

विजेता का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ। इसमें भारत ने अफगानों को 11 रन का टारगेट दिया, लेकिन अफगानी टीम ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 69 बॉल पर नाबाद 121 रन की पारी खेली। उन्होंने टी-20 करियर का 5वां शतक जमाया। रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बैटर बने। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने 124 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए।

सुपर ओवर-1 : भारत को 17 रन का टारगेट, रोहित ने मारे दो छक्के; टाई रहा
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नाइब और रहमानुल्लाह गुरबाज बैटिंग करने उतरे। पहली बॉल पर गुलबदीन पहली बॉल पर रनआउट हो गए। यहां स्कोर 1/1 था। ऐसे में मोहम्मद नबी ने गुरबाज के साथ मिलकर बाकी की 5 बॉल पर 15 रन बनाए। भारत को 17 रन का टारगेट मिला।

जवाब में रोहित ने एक लेग बाय रन से शुरुआत की और जयसवाल ने एक रन लेकर कप्तान को स्ट्राइक दे दी। अगली दो बॉल पर रोहित ने दो छक्के जड़े। यहां रोहित शर्मा एक रन लेकर रिटायर्ड आउट हो गए। अब टीम इंडिया को जीत के लिए एक बॉल पर दो रन की जरूरत थी, लेकिन रिंकू और जायसवाल एक रन ही बना सके और पहला सुपर ओवर भी टाई रहा।

सुपर-2: रोहित शर्मा ने दो बाउंड्री जमाई, अफगान को 12 रन का टारेगट
दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने विस्फोटक शुरुआत की। उन्होंने पहली पर छक्का और दूसरी पर चौका जमाया और तीसरी बॉल पर एक रन लिया। ओवर की चौथी बॉल पर रिंकू सिंह आउट हो गए और 5वीं बॉल पर एक रन लेने के प्रयास में रोहित शर्मा रनआउट हो गए। इस प्रकार अफगानों को 12 रन का आसान लक्ष्य मिला।

कप्तान रोहित शर्मा ने 11 रन डिफेंड करने के लिए रवि बिश्नोई को ओवर दिया और रवि बिश्नोई ने पहली बॉल पर मोहम्मद नबी को रिंकू सिंह के हाथों कैच करा दिया। नए बल्लेबाज करीम जनत ने एक रन लेकर गुरबाज को स्ट्राइक दी, लेकिन गुरबाज रवि बिश्नोई की बॉल को रिंकू सिंह के हाथों में मार बैठे और भारत मैच जीत गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.