विराट कोहली के छूटे कैच से जीता भारत, 'विलेन' मिचेल मार्श पर क्या बोले जोश हेजलवुड

Updated on 09-10-2023 04:22 PM
चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि भारत के हाथों विश्व कप के पहले मैच में मिली हार में मिचेल मार्श के हाथों विराट कोहली का कैच टपकाये जाने की कोई भूमिका नहीं थी। कोहली को आठवें ओवर में हेजलवुड की गेंद पर जीवनदान मिला जब मार्श ने मिडविकेट में उनका कैच टपकाया।विकेटकीपर एलेक्स कारी भी दौड़े थे लेकिन गलतफहमी की वजह से कैच छूट गया। हेजलवुड ने मैच के बाद कहा, ‘नहीं। मुझे नहीं लगता कि इसकी कोई भूमिका थी।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कारी वहां तक पहुंच पाता। यह मिचेल का ही कैच था। उसने कैच छोड़ा लेकिन ऐसा होता रहता है। हर कोई काफी मेहनत कर रहा है। हम आगे भी करते रहेंगे।’ ऑस्ट्रेलिया के 199 रन के जवाब में भारत ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। कोहली उस समय आउट हो जाते तो भारत का स्कोर 20 रन पर चार विकेट होता। कोहली ने उस समय 12 रन ही बनाये थे।

भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी के बारे में हेजलवुड ने कहा, ‘हमारा मानना है कि नयी गेंद ने अपना काम किया। हमें पता था कि स्पिनरों को खेलना कठिन होगा। उन्होंने अच्छी साझेदारी की लेकिन हमने भी शुरूआत अच्छी की थी। ’ उन्होंने भारतीय गेंदबाजों खासकर कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ की जिन्होंने डेविड वॉर्नर समेत दो विकेट लिये।

उन्होंने कहा, ‘कुलदीप ने पिछले एक से डेढ साल में शानदार गेंदबाजी की है। वह हमेशा से अच्छा खिलाड़ी रहा है। उसे खेलना कठिन था। उसके पास इतनी विविधता है। भारत के तीनों स्पिनर एक दूसरे से अलग है और उन्हें हालात का बखूबी पता है जिसके अनुसार उन्होंने गेंदबाजी की।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.