LAC पर बदलाव की कोशिश बर्दास्त नहीं करेगा भारत:राज्यसभा में विदेश मंत्री ने चीन को दी चेतावनी

Updated on 08-12-2022 05:45 PM

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन की एकतरफा बदलाव की कोशिश को भारत बर्दास्त नहीं करेगा। विदेश मंत्री ने बुधवार को राज्यसभा में भारत की विदेश नीति पर बयान के दौरान ये बातें कहीं। सदन में उन्होंने चीन को चेतावनी दी कि अगर बॉर्डर पर चीनी सेना निर्माण कार्य जारी रखता है तो इसका दोनों देशों पर गंभीर असर पड़ेगा, जो समान्य नहीं होगा।

रूस से तेल खरीदना बाजार पर निर्भर
विदेश मंत्री ने कहा कि कतर में पूर्व नौसेना अधिकारियों के मसले पर कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। उनका हित हमारे लिए पहली प्रथमिकता है। जयशंकर के मुताबिक भारत राजदूत और वरिष्ठ अधिकारी कतर सरकार के लगातार संपर्क में है। इसके अलावा उन्होंने रूस से कच्चे तेल की खरीद करने के मामले में कहा कि हम अपनी कंपनियों से रूसी तेल खरीदने के लिए नहीं कहते हैं। हम उनसे वह खरीदने के लिए कहते हैं, जो उनके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह बाजार पर निर्भर करता है, यह एक सेंसिबल पॉलिसी है कि भारतीय लोगों के हित में हमें सबसे अच्छा सौदा कहां मिलता है।

धनखड़ ने न्यायपालिका को याद दिलाई लक्ष्मण रेखा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधा है। राज्यसभा में बतौर सभापति अपने पहले संबोधन में धनखड़ ने राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति कानून (एनजेएसी) का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधेयक के लिए 99वां संवैधानिक संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों से 2014 में पारित किया गया था। इस बिल को 2015 में कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उपराष्ट्रपति ने इसे संसदीय संप्रभुता के साथ गंभीर समझौता करार दिया।

उन्होंने कहा- ये उस जनादेश का असम्मान है, जिसके संरक्षक उच्च सदन (राज्यसभा) और लोकसभा हैं। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित एक कानून, जो लोगों की इच्छा को दर्शाता है, को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया और दुनिया को ऐसे किसी भी कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह चिंताजनक बात है कि इस बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर संसद का ध्यान नहीं है। यह कानून जजों की नियुक्ति में सरकार को ज्यादा अधिकार देने के संबंध में था।

सरकार ने आतंकवाद पडर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई- नित्यानंद राय
राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। सरका केंद्रीय कार्मिक मंत्रालयर ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक 2018 से 2021 तक आतंकी हमलों में लगातार गिरावट हुई है। 2018 में 417 हमले हुए थे जबकि 2021 में 229 हमले हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक जम्मू-कश्मीर में 3 कश्मीरी पंडितों सहित 14 अल्पसंख्यक मारे गए।

लोकसभा में भाषण के दौरान अधीर रंजन चौधरी का माइक बंद
सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उनकी माइक ऑफ हो गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जानबुझकर अधीर रंजन का माइक ऑफ किया गया। दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि संसद की परंपरा खत्म करते हुए विपक्ष से सभी सुविधाएं छीनी जा रही हैं। सारी स्टैंडिंग कमेटी विपक्ष से छीन ली गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.