भारत ने सूद समेत लिया 23 वर्ष पुराने अपमान का बदला, तब सचिन-गांगुली हुए थे शर्मसार

Updated on 16-01-2023 06:07 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में जब वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत (317 रन) हासिल की तो एक बार फिर आकर्षण के केंद्र में विराट कोहली रहे। शतकों के बीच एक बार फिर लौटे प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट ने पिछले चार वनडे में अपना तीसरा शतक जड़ा। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 46वां शतक है। उनके अलावा ओपनर शुभमान गिल (116 रन, 97 बॉल, 14 फोर, 2 सिक्स) ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। इन दो जोरदार पारियों के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारतीय टीम को मिली थी 245 रनों की शर्मनाक हार
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 23 वर्ष पहले 2000 में मिली हार का बदला सूद समेत ले लिया। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम में महान सचिन तेंदुलकर और वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी थे। श्रीलंकाई टीम ने शारजाह में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। सनथ जयसूर्या ने अपना सर्वोच्च स्कोर 189 रन इसी मैच में बनाया था। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 54 रनों पर निपट गई थी। रॉबिन सिंह (11) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे। चैंपियंस ट्रॉफी में 29 अक्टूबर को भारत को 245 रनों की विशाल हार मिली थी। यह उस समय का वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई टीम को समेटा
इस मैच की बात करें तो विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम पर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज कहर बनकर टूटे। पिछले कई मैचों से शुरुआती पावरप्ले में शानदार बोलिंग कर रहे सिराज ने एक बार फिर पहले पावरप्ले में अपने करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल डाला और अपने पहले पांच ओवर में ही चार विकेट निकाल लिए। दस ओवर्स में 39 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गई। सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट निकाले जिससे श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारतीय टीम के लिए दो शतकीय साझेदारियां
इससे पहले अपने कुल 74वें अंतरराष्ट्रीय शतक के दौरान आठ छक्के लगाए। यह किसी एक पारी में उनके द्वारा लगाए गए सर्वाधिक सिक्स रहे। करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान कोहली ने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 और श्रेयस अय्यर (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। कोहली की पारी की बदौलत भारत अंतिम 11 ओवर में 126 रन जुटाने में सफल रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.