अगले साल श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत:BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

Updated on 09-12-2022 06:26 PM

टीम इंडिया अगले साल श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार, भारत को अगले साल घर में 9 वनडे, 6 टी-20 और 4 टेस्ट खेलने हैं। ये सभी मुकाबले 78 दिनों के अंदर खेले जाएंगे।

ये दौरे अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के लिहाज से अहम हैं। टीम इंडिया के इस मिशन-2023 का आगाज श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से होगा। टीम को 3 से 15 जनवरी के बीच 3 टी-20 और इतने ही वनडे मुकाबलों की मेजबानी करनी है।

जनवरी माह में 11 मैच होंगे, इनमें 6 वनडे और 5 टी-20
टीम इंडिया जनवरी माह में 11 मुकाबले खेलेगी। इनमें 6 वनडे और 5 टी-20 शामिल हैं। उसे श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड से व्हाइट बॉल मुकाबले खेलने हैं। कीवियों के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी को मुंबई से होगी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे और 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी में, 12 जनवरी को कोलकाता में और 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड से पहला वनडे 18 जनवरी को
श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर आएगी। उसे 18 जनवरी से 1 फरवरी के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी से शुरू होगा। जो हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 21 को रायपुर में और तीसरा 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। उसके बाद 27 जनवरी को रांची में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। 29 को दूसरा लखनऊ और एक फरवरी को तीसरा टी-20 अहमदाबाद में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया से 4 टेस्ट मैच खेलेंगे हम
श्रीलंका और न्यूजीलैंड से व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया 9 फरवरी से ऑस्ट्रलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 13 फरवरी तक नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 से 21 फरवरी, तीसरा 1 से 5 मार्च तक धर्मशाला और चौथा 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में खेला जाएगा।

टीम ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुंबई में, दूसरा 19 मार्च को वाइजैक में और तीसरा 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.