पाक की अपेक्षा 16 गुना ज्यादा इंडिया जम्मू कश्मीर पर खर्च करता है ,विश्व भर में इसकी चर्चा

Updated on 12-11-2022 05:57 PM

वियना

पड़ोसी देश पाकिस्तान पीओके पर जितना खर्च करता है उसका 16 गुना ज्यादा भारत जम्मू कश्मीर पर खर्च कर रहा है। दुनिया के अन्य हिस्सों में भी अब इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तुलना में कम से कम 16 गुना अधिक खर्च कर रहा है। कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र (वियना) द्वारा ऑस्ट्रिया की एसपीओ (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी) के साथ इस मुद्दे पर एक सेमीनार आयोजित किया गया था। यह सेमीनार राठौस हॉल के अंदर "कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास- लोगों का परिप्रेक्ष्य" विषय पर आयोजित किया गया था। यहां मौजूद वक्ताओं ने दो कश्मीर के विकास की तुलना की और भारत के विकास कार्यों की सराहना की।

वक्ताओं में कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र, वियना के प्रमुख नईम खान, यूकेपीएनपी के अध्यक्ष सरदार शौकत अली कश्मीरी, नासिर अजीज खान और साजिद हुसैन ने इस संगोष्ठी के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा कश्मीर पर खर्च कर रहा है।

नईम खान ने सेमीनार के दौरान भारत और पाकिस्तान के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास की तुलना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर और पीओके के बजट को देखें तो ये अंतर कहीं ज्यादा नजर आता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा खर्च की गई राशि की तुलना में भारत कश्मीर पर कम से कम 16 गुना अधिक खर्च करता है। उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि भारत पाकिस्तान की तुलना में शिक्षा पर 9 गुना अधिक खर्च करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 2 वर्षों के दौरान, भारत सरकार का पूरा ध्यान जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक विकास पर रहा है।

कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक ठोस ढांचागत बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। वॉयस ऑफ वियना की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन फलफूल रहा है और पिछले साल इसने पिछले दो दशकों में सबसे अधिक पर्यटकों की मेजबानी की। दोनों देशों की तुलना करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को भारत से सीखना होगा और कश्मीर के विकास पहलुओं पर काम करना होगा।

यूकेपीएनपी के प्रवक्ता नासिर अजीज खान ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं और क्षेत्र में शांति और विकास चाहते हैं। खान ने कहा, 'लेकिन पाकिस्तान सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहा है कि भारत में आतंक कैसे बढ़ाया जाए।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.