पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर PAK के पास दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट

Updated on 11-01-2024 12:30 PM

दुनिया में 6 देशों के पास सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। इनमें जापान, सिंगापुर, स्पेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी शामिल हैं। पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले ऑर्गेनाइजेशन हेनली एंड पार्टनर्स ने 2024 के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है।

रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर कायम है। 2023 में भी भारत की यही रैंक थी। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल भारतीय 5 ज्यादा देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। 2023 में भारत के लोग 57 देशों में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया है।

सिर्फ 34 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते पाकिस्तानी
वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 101 है। यहां के नागरिक 34 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। करीब 2 साल से जारी जंग के बावजूद यूक्रेन का पासपोर्ट न सिर्फ भारत बल्कि रूस के पासपोर्ट से भी ज्यादा पावरफुल है।

हेनली एंड पार्टनर्स की रैंकिंग में यूक्रेन के पासपोर्ट को 32वां स्थान मिला है। यहां के नागरिक 148 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं रूस के पासपोर्ट की रैंकिंग 51 है। रूसी नागरिक 119 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। 3 महीने से हमास के साथ युद्ध लड़ रहे इजराइल की पासपोर्ट रैंकिंग 21 है।

टॉप 5 रैंकिंग में सबसे ज्यादा यूरोपीय देश
पासपोर्ट रैंकिंग में शुरुआती 5 पायदान पर यूरोपियन देशों का दबदबा है। इसमें दूसरे स्थान पर फिनलैंड, स्वीडन और साउथ कोरिया हैं, जिनके नागरिक बना वीजा के 193 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड के पासपोर्ट को थर्ड रैंकिंग मिली है।

पावरफुल पासपोर्ट के मामले में सबसे ऊंची छलांग UAE ने लगाई है। इस देश ने 2014 के बाद से अपने वीजा-फ्री स्कोर में 106 देशों को जोड़ा है, जिसके साथ 2024 के फर्स्ट हाफ के लिए UAE की पासपोर्ट रैंकिंग 11 रही है। वहीं अमेरिका का पासपोर्ट 7वें और ब्रिटेन का चौथे स्थान पर है। चीन की पासपोर्ट रैंकिंग 62 है।

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान का पासपोर्ट 104th रैंक के साथ दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है। हेनली एंड पार्टनर्स के चेयरमैन क्रिश्चियन कैलिन ने कहा- 2006 की तुलना में अब यात्री दोगुने देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। 2006 में औसत तौर पर यात्रियों के पास 58 देशों में बिना वीजा ट्रैवल करने की मंजूरी थी। 2024 में यह संख्या बढ़कर 111 हो गई है।

कैसे तय होती है रैंकिंग
साल में दो बार यह रैंकिंग जारी की जाती है। पहली बार जनवरी और दूसरे बार जुलाई में इंडेक्स जारी किए जाते हैं। हेनली पासपोर्ट वीजा इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक- पूरे साल रियलटाइम डेटा अपडेट किया जाता है। वीजा पॉलिसी में बदलाव भी ध्यान में रखे जाते हैं।

रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि किसी देश का पासपोर्ट होल्डर कितने दूसरे देशों में बिना पूर्व वीजा (prior visa) हासिल किए यात्रा कर सकता है। इसके लिए उसे पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.