भारत-पाकिस्तान की नहीं होगी अलग से बातचीत, SCO मीटिंग में शामिल होने की रस्म निभाकर लौट जाएंगे बिलावल भुट्टो

Updated on 04-05-2023 06:42 PM
नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मीटिंग नई दिल्ली में होने जा रही है। प्रॉटोकॉल के तहत एससीओ की मीटिंग में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को भी न्योता दिया गया है। पाकिस्तान ने इसे स्वीकार करते हुए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे की घोषणा भी कर दी है। बिलावल अगर आते हैं तो किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का 12 साल बाद भारत आगमन होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच वर्षों से जमी बर्फ इस बार पाकिस्तानी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर पिघलेगी? इसका जवाब मिल गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो के साथ द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी। स्पष्ट है कि बिलावल आएंगे और एससीओ की मीटिंग में हिस्सा लेने की रस्म निभाकर लौट जाएंगे।

भारत गोवा में एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की अगवानी करेगा। वहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक 4 मई को होगी। 2011 में पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार भारत दौरे पर आई थीं। खार अभी पाकिस्तान की बिलावल की जूनियर मिनिस्टर हैं। तब से पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत नहीं आया है। 2016 में पठानकोट हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत पूरी तरह बंद कर दी है। भारत का साफ कहना है कि आतंकवाद और बातचीत, दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते। अगर पाकिस्तान को भारत के साथ संबंध सुधारने हैं तो उसे आतंकवाद से तौबा करना होगा।

एससीओ को पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन उत्तरी अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) का समकक्ष माना जा रहा है। चीन, भारत, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान एससीओ के सदस्य देश हैं। एससीओ की स्थापना 15 जून 2001 को शंघाई में हुआ था। इस संगठन का मूल लक्ष्य क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, जातीय अलगाव और धार्मिक कट्टरता जैसे मुद्दों को सुलझाना है। अब इसमें क्षेत्रीय विकास को भी जोड़ दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.