आज फिर एशिया कप में आमने-सामने होंगे भारत, पाकिस्तान

Updated on 04-09-2022 06:23 PM
  भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 में आज एक हफ्ते बाद दोबारा आमने-सामने होंगे और पाकिस्तान पिछली हार का बदला लेने के लिए पूरा दमखम लगा देगा जबकि भारत अपनी जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने पड़ोसी प्रतिद्वंदी को इस बार करारी मात देने की पूरी कोशिश करेगा।

दोनों टीमों के बीच सुपर-4 मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने पहले मैच में भारत से पांच विकेट से हारने के बाद शुक्रवार के मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 155 रन से मात देकर ज़ोरदार तरीके से सुपर-4 में प्रवेश किया। इस जीत के साथ बाबर आज़म की टीम ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास भी हासिल कर लिया है और अब वह एक बार फिर दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत से पिछली हार का बदला लेने के लिये तैयार है।

यदि टीम संयोजन की बात करें तो दोनों ही टीमों के कप्तान इस टूर्नामेंट में विकेट पर संघर्ष करते हुए नज़र आये हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने जहां दो मैचों में क्रमशः 10 और नौ रन बनाये हैं, वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का स्कोर 12 और 21 रन रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमों को इस मैच में कप्तानी पारी खेलकर टीम के मज़बूत शुरुआत देनी होगी। भारतीय प्रशंसकों की नज़रें लोकेश राहुल पर भी होंगी जो चोट से उभरने के बाद कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। यदि लोकेश एशिया कप के बाकी मैचों में रन नहीं बनाते तो अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिये टीम में उनकी जगह पर प्रश्न चिह्न लग सकता है।

भारत की विराट कोहली से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी, जो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने एशिया कप के दो मैचों में 35 और 59 नाबाद के स्कोर के साथ अपने फॉर्म में वापस आने का संकेत भी दिया है। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 261.54 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी काबिलियत दिखाना चाहेंगे।

चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए रवींद्र जडेजा की भरपाई भारत को करनी होगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 29 गेंदों पर 35 रन बनाये थे और विकेट पर उनकी उपस्थिति के कारण कप्तान बाबर ने बाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद नवाज़ को गेंदबाजी नहीं सौंपी थी। विकेट पर 11 ओवर गुज़ारने वाले जडेजा भारत की जीत का बड़ा कारक रहे थे और इस बार बाएं हाथ के हरफनमौला अक्षर पटेल को टीम में उनकी स्थान पर उतार सकते हैं।
दूसरी ओर, हॉन्ग कॉन्ग को 38 रन पर ऑलआउट करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और वह भारत के खिलाफ भी अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। दुबई में रविवार को होने वाले मैच में शादाब खान और मोहम्मद नवाज़ पर सबकी नज़रें होंगी। युवा गेंदबाज़ शाहनवाज़ दहानी को अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक विकेट मिला है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उनकी सटीक गेंदबाजी के आगे सचेत रहना होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.