भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल, नीरज चोपड़ा के सामने होगी अरशद नदीम की चुनौती, दांव पर लगा गोल्ड

Updated on 26-08-2023 01:43 PM
बुडापेस्ट: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हो रहा है। इस मेगा इवेंट भारतीय खिलाड़ियों का गजब का प्रदर्शन जारी है। वहीं भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर अपने कमाल के थ्रो को लेकर चर्चा में है। जैवलिन थ्रो में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने एक ही थ्रो में फाइनल में जगह बना ली। उनके अलावा भारत के डीपी मनु और किशोर जेना भी फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम में फाइनल में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

ओलिंपिक गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर दूर भालाफेंक फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं इस थ्रो के साथ नीरज 2024 के पेरिस ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाइ कर गए हैं। बता दें कि पुरुष जैवलिन थ्रो में इस साल 37 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लेकिन उसमें से 12 खिलाड़ी ही फाइनल तक पहुंच पाए।

पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी अरशद नदीम ने 86.79 मीटर का थ्रो कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब सबकी नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले पर टिकी हुई है। इसके अलावा चेक रिप्बलिक के जैकब वाडलेच ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि पिछले साल नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वक मेडल जीता था। वह इस बार अपने मेडल का रंग बदलकर इसे सुनेहरा करना चाहेंगे।

अरशद नदीम ने नीरज के साथ शेयर की तस्वीर
पाकिस्तान एथलीट अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा के साथ सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। वह उस फोटो में नीरज के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एथलीट की यह तस्वीर इस समय सुर्खियों में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.