भारत छठी बार 10 विकेट से हारा, जानें कब, कहां और किसने दी ऐसी शर्मनाक हार

Updated on 20-03-2023 08:13 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया की घर में अजेय समझने की गलतफहमी थोड़ी दूर हुई होगी जब शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में उसे शेष गेंदों के लिहाज से अपने इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर 117 रन पर सिमट गई। इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 234 गेंद रहते सिर्फ 11 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया 26 ओवर खेल सकी थी इस तरह से यह वनडे मुकाबला कुल 37 ओवर ही चला।


इससे पहले गेंदों के लिहाज से भारत को सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में 2019 में झेलनी पड़ी थी। तब कीवी टीम ने 212 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस तरह से भारत छठी बार वनडे में 10 विकेट से हारा है, जबकि दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने उसे घुटनों पर ला दिया। भारत को इस तरह हराने में ऑस्ट्रेलिया के दो मिचेल का हाथ रहा। मिचेल स्टार्क ने पहले बोलिंग में कहर बरपाया तो मिचेल मार्श ने बैटिंग में।
    कब और किस टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया
    टीमकहांकब
    न्यूजीलैंडमेलबर्न10 जनवरी 1981
    वेस्टइंडीजब्रिजटाउन3 मई 1997
    साउथ अफ्रीकाशारजाह22 मार्च 2000
    साउथ अफ्रीकाईडन गार्डंस25 नवंबर 2005
    ऑस्ट्रेलियावानखेड़े14 जनवरी 2020
    ऑस्ट्रेलियाविशाखापत्तनम19 मार्च 2020
    मिचेल स्टार्क ने तोड़ी कमर
    भारत को मिली इस करारी हार की नींव बाएं हाथ के पेसर स्टार्क ने रखी। साल 2010 में विशाखापत्तनम में ही भारत के खिलाफ वनडे डेब्यू में विकेट नहीं ले सकने वाले स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए जिसमें से चार पहले स्पेल में लिए गए। भारत का कोई बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। विराट कोहली ने 35 गेंद में 31 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के शामिल थे।
    पिछले कुछ हफ्तों से मेरी लय काफी अच्छी चल रही है। मैं दूसरे बोलर्स के मुकाबले थोड़ा फुलर लेंथ की गेंद डालता हूं। इससे इकॉनमी अच्छी नहीं हो सकती है, लेकिन विकेट मिलते हैं।
    मिचेल स्टार्क, प्लेयर ऑफ द मैच

    अक्षर ने मिचेल की लगातार दो गेंदों पर ये दो छक्के नहीं जड़े होते तो शायद भारत पहले बैटिंग करते हुए वनडे के अपने न्यूनतम स्कोर (112 बनाम श्रीलंका, 2017, धर्मशाला) से भी कम स्कोर पर सिमट गया होता। स्टार्क ने पहले स्पेल में छह ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने शुभमान गिल (0), रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (0) और केएल राहुल (नौ) को आउट किया। भारत के चार बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शॉन एबॉट की गेंद पर हार्दिक पंड्या (1) का अद्भुत कैच लिया। इस पर कॉमेंटेटर के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह 'कैच ऑफ द सेंचुरी' है।

    मिचेल मार्श ने ठंडा किया जोश
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने तीसरे न्यूनतम स्कोर का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के जोश को इस बार फिर ठंडा करने का काम ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने किया। खासकर मार्श ने बेरहमी के साथ बल्लेबाजी की। पिछले मैच में भी अर्धशतक जमाने वाले मार्श ने 36 गेंद पर 66* रन की नाबाद पारी खेली जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर से हेड ने 51* रन (30 गेंद) बनाए, जिसमें कुल 10 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 121 रन बनाए और विजयी चौका मार्श ने अक्षर पटेल की गेंद पर जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह महज 66 गेंद और 53 मिनट में यह मैच जीत लिया।
    • 4 चौथा न्यूनतम स्कोर रहा भारत का वनडे क्रिकेट में घरेलू मैदान पर। घर पर न्यूनतम स्कोर 78 रहा है, जो श्रीलंका खिलाफ 1986 में बना था
    • 6 छठी बार है जब भारत को वनडे इंटरनैशनल में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे दूसरी बार हराया है
    • 9वीं बार मिचेल स्टार्क ने वनडे इंटरनैशनल में पांच विकेट लेने का कमाल किया है। साल 2012 के बाद से कोई दूसरा बोलर पांच से ज्यादा बार पांच विकेट नहीं ले सका है

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.