इतनी बड़ी निकासी से घबराया भारत, अब उठाने वाला है यह बड़ा कदम

Updated on 27-10-2025 03:13 PM
नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों ने इस साल भारतीय बाजारों से करीब 17 अरब डॉलर (करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये) निकाल लिए हैं। इस बड़ी निकासी से घबराकर भारत अपने वित्तीय क्षेत्र में बड़े सुधार करने की कोशिश कर रहा है। इसका मकसद है कि देश में और ज्यादा पैसा आए और निवेश बढ़े। खासकर तब, जब अमेरिका के टैरिफ की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की चिंताएं बढ़ रही हैं।

हाल के महीनों में भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) और बाजार नियामक सेबी ने विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने और लोन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होने की प्रक्रिया को आसान बनाना शामिल है। साथ ही विदेशी फंडों और विदेशी बैंकों के लिए भारत में आने के रास्ते भी खोले गए हैं। ऐसे नियम भी बनाए गए हैं जिनसे कंपनियां आसानी से कर्ज ले सकें और बैंक विलय (मर्जर) के लिए पैसा दे सकें।

क्या है सरकार का प्लान?

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत के 260 अरब डॉलर के वित्तीय क्षेत्र में अगले छह से बारह महीनों में और भी कई नियमों को आसान बनाने पर विचार चल रहा है। इन संभावित बदलावों में छोटे शहरों के आम निवेशकों को शेयर बाजार में ज्यादा भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना और बैंकिंग नियमों को और ढीला करना शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.