रूस से ताबड़तोड़ सस्ता तेल खरीद रहा भारत, रेकॉर्ड पर पहुंचा इंपोर्ट, क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated on 17-06-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: भारत और चीन रूस से ताबड़तोड़ सस्ता कच्चा तेल (Russian Crude Oil) खरीद रहे हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने मई महीने में अपने कुल एक्सपोर्ट का 80% कच्चा तेल भारत और चीन को निर्यात किया है। भारत और चीन दोनों दुनिया के दो बड़े क्रूड ऑयल (Russian Crude Oil) इंपोर्टर भी हैं। एक समय भारत का रूस से ऑयल इंपोर्ट करीब जीरो था। लेकिन अभी यह बढ़कर 20 लाख बैरल प्रति दिन के रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है। वहीं अगर चीन की बात करें तो ड्रैगन का इंपोर्ट 5 लाख बैरल प्रति दिन से बढ़कर 22 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया है। भारत का रूस से तेल का आयात अप्रैल महीने की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है। रूस से कच्चे तेल (Russian Crude Oil) के इंपोर्ट का यह एक नया रेकॉर्ड भी है। इसके पहले यूरोप रूस से तेल का सबसे बड़ा खरीदार था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। अब एशिया में 90 फीसदी से ज्यादा रूसी तेल आयात किया जा रहा है।

मौके का उठाया फायदा

जब रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ तो रूस (Russian) पर आर्थिक प्रतिबंध लगने शुरू किए गए। रूस ने भी डिस्काउंट रेट यानी सस्ते दामों पर क्रूड ऑयल (Crude Oil) बेचना शुरू कर दिया। इस मौके का फायदा भारत और चीन ने उठाया। भारत और चीन दोनों भारी मात्रा में रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। बीते वर्ष दिसंबर में यूरोपीय संघ ने रूस से किसी भी तरह के सी-बोर्न क्रूड ऑयल (Crude Oil) का आयात पूरी तरह से रोक दिया था। इसके दो महीने बाद ही रूस से आने वाले रिफाइंड यानी तैयारी पेट्रोलियम उत्पाद के आयात पर भी रोक लगा दी गई थी।

अमेरिका और यूरोप की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी भारत रूस से भारी मात्रा में रियायती दाम पर कच्चा तेल (Crude Oil) खरीद रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पेट्रोलियम उत्पादों पर यूरोपियन यूनियन के प्रतिबंध के बाद भारत के रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का इस बाज़ार में निर्यात लगातार बढ़ा है।

क्या कम होंगे दाम

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) में एक साल से भी अधिक समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते दिनों पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Minister of Petroleum & Natural Gas) ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा था कि अगर कच्चे तेल की कीमत स्थिर रहती है तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती करने का फैसला कर सकती हैं। पुरी ने साथ ही कहा कि अगर अगली तिमाही में इन कंपनियों का परफॉरमेंस ठीक रहता है तो वे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने के लिए बेहतर स्थिति में होंगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह इस मामले में किसी तरह की घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.