भारत टूटा हुआ है, अय्यर के बयान पर बवाल, बीजेपी ने बताया सरदार पटेल का अपमान

Updated on 28-12-2022 06:54 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच में एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसपर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें घेर लिया है। दरअसल, अय्यर ने कहा कि भारत टूटा हुआ है और इसलिए उसको जोड़ने की जरूरत है। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है। अय्यर के इस बयान को बीजेपी ने देश का अपमान बताते हुए इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी बेइज्जती बताई है।
दरअसल, आज कांग्रेस क 138वें स्थापना दिवस में पार्टी मुख्यालय पहुंचे अय्यर से जब पत्रकारों ने पूछा कि राहुल जो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उसपर वपक्ष कर रहा है कि देश टूटा ही कहां जो ये यात्रा हो रही है। इसपर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं देख रहा हूं आप नहीं देख रहे हैं क्या, धर्म के आधार पर, भाषा के आधार पर, जाति के आधार पर, संस्कृति के आधार पर भारत को टुकड़े-टुकड़े बनाने वाले ये संघ परिवार के लोग हैं। उनका जो बुरा काम है उसके खिलाफ ये यात्रा चलाई जा रही है। भारत को जोड़ने की आवश्यकता है। हम तो महसूस करते हैं।' उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद वही है जो राहुल ने कहा है यानी भारत जोड़ो। हालांकि हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के सवाल के जवाब में तो अय्यर एक कदम आगे चले गए और कहा कि भारत टूटा हुआ है और इसलिए उसे जोड़ने की जरूरत है। लेकिन इस यात्रा का मकसद कोई चुनावी मकसद नहीं है। चुनाव का काम यात्रा खत्म होने के बाद होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.