भारत सफलता की एक असाधारण गाथा... अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ

Updated on 18-01-2024 12:46 PM
दावोस: भारत को ‘सफलता की असाधारण गाथा’ बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘उल्लेखनीय उपलब्धियों’ ने बहुत सारी भारतीय जिंदगियों को भौतिक रूप से लाभ पहुंचाया है एवं उनपर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उन्होंने यहां ‘विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक, 2024’ में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रयासों से द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है, साथ ही, लोकतंत्र एवं अधिकारों पर चर्चा दोनों देशों के बीच संवाद का नियमित हिस्सा रहा है। यह बिल्कुल निरंतर, वास्तविक और एक ऐसी बातचीत का हिस्सा है, जिससे हमें सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। भारत के साथ बिल्कुल ऐसी ही स्थिति है।

ब्लिंकन इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि मोदी के शासन में भारत के तीव्र आर्थिक विकास एवं बुनियादी ढांचा विनिर्माण की तेज रफ्तार के बावजूद क्या हिंदू राष्ट्रवाद का उभार अमेरिका के लिए चिंताजनक है। भारत को लेकर अपने और अमेरिका के नजरिये की चर्चा करते हुए ब्लिंकन ने कहा, हमें असाधारण सफल गाथा दिखती है और हमें ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धियां नजर आती हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी निगरानी में हासिल की हैं और उन उपलब्धियों ने बहुत सारी भारतीय जिंदगियों को भौतिक रूप से लाभ पहुंचाया है एवं उनपर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

अमेरिका से संबंधों में सुधार की भी बात

ब्लिंकन ने कहा, हमें दोनों देशों के बीच ऐसा संबंध भी दिखता है जो नये मुकाम एवं नये स्तर पर पहुंच गया है और मेरा मानना है कि यह प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रपति बाइडन के सुविचारित प्रयासों का परिणाम है। साथ ही, लोकतंत्र और अधिकारों पर चर्चा भी हमारी बातचीत का नियमित हिस्सा रहा है। जब राष्ट्रपति (बाइडन) ने सत्ता संभाली थी, तब हम यह सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि हम अपनी विदेश नीति में लोकतंत्र और मानवाधिकार के बारे में इन मूल चिंताओं को वापस लायें और हमने ऐसा किया है। विभिन्न स्थानों पर हम अलग-अलग तरीके से यह करते हैं। शायद इसकी वजह से, हमारा किसी देश या सरकार के साथ संबंध हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.