'भारत एक जीवंत लोकतंत्र है,वहां जा कर खुद ही देखिए,' अमेरिका का बड़ा बयान, क्‍या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को है जवाब?

Updated on 06-06-2023 07:37 PM
वाशिंगटन: वाहट हाउस ने सोमवार को कहा है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है। भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए व्हाइट हाउस ने यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा पर आने वाले हैं। अमेरिकी विदेश विभाग का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौर के बाद आया है। बयान में न तो कहीं राहुल का जिक्र था और न ही उनसे जुड़ा कोई सवाल पूछा गया था। लेकिन माना जा रहा है कि अप्रत्‍यक्ष तौर पर राहुल की टिप्‍पणी का ही जवाब दिया गया है।

'भारत जाकर आप इसे महसूस कर सकते हैं'
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा, ' भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है। निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी।' किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ देखो, हम कभी झिझकते नहीं हैं। आप दोस्तों के साथ ऐसा कर सकते हैं। आपको दोस्तों के साथ ऐसा करना चाहिए। आप कभी भी उन चिंताओं को व्यक्त करने से नहीं कतराते हैं जो दुनिया में कहीं भी उठ रही हों।'

क्‍या कहा था राहुल ने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों अमेरिका में एक कार्यक्राम में कहा था कि भारत के लोकतंत्र से ‘‘पूरी दुनिया का लोकहित’’ जुड़ा है। अगर इसमें ‘‘बिखराव’’ होता है तो इसका असर पूरे विश्व पर पड़ेगा। अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर गए गांधी ने साथ ही कहा कि लोकतंत्र देश का आंतरिक मामला है। उन्होंने ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘भारत में लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ना हमारा काम है और यह एक ऐसी चीज है, जिसे हम समझते हैं, जिसे हम स्वीकार करते हैं और जो हम करते हैं।’’

भारतीयों से राहुल की रिक्‍वेस्‍ट
राहुल ने इसके साथ ही देश के नेतृत्‍व की आलोचना की थी। उन्‍होंने अमेरिका में बसे भारतीयों से अनुरोध किया था कि वो भारत वापस आएं और लोकतंत्र के साथ भारतीय संविधान की रक्षा में खड़ें हों। राहुल ने कहा था, ‘‘लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय लोकतंत्र पूरी दुनिया की भलाई के लिए है। भारत इतना बड़ा है कि यदि भारत के लोकतंत्र में बिखराव पैदा होता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इसलिए यह आपको सोचना है कि भारतीय लोकतंत्र को आपको कितना महत्व देना है, लेकिन हमारे लिए यह एक आंतरिक मामला है और हम इस लड़ाई को लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम जीतेंगे।’’

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा
उन्‍होंने आगे कहा 'पीएम मोदी की राजकीय यात्रा संबंध गहरे करने, साझेदारी मजबूत करने और दोस्ती आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी..’’किर्बी ने कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। 22 जून, 2023 को वह एक राजकीय रात्रिभोज शामिल होंगे।

भारत एक बड़ा दोस्‍त

राजकीय रात्रिभोज के निमंत्रण की जब वजह पूछी गई तो कीर्बी ने बड़े ही स्‍पष्‍ट तरीके से जवाब दिया। किर्बी ने कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का एक मजबूत भागीदार है। उन्‍होंने कहा, 'आपने देखा कि शांगरी-ला में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अब कुछ अतिरिक्त रक्षा सहयोग की घोषणा की है और हम भारत के साथ आगे बढ़ने जा रहे हैं।' उनका कहना था कि बेशक दोनों देशों के बहुत ज्‍यादा आर्थिक और क्षेत्रीय हित हैं। भारत, क्वाड का सदस्‍य है और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के संबंध में एक बड़ा दोस्‍त और भागीदार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.