इन 3 सूरमाओं की कप्तानी में कभी T20 नहीं हारा है भारत, 100% है जीत का रिकॉर्ड

Updated on 16-06-2023 08:04 PM
​भारतीय टीम WTC खिताबी मुकाबले के बाद ब्रेक पर है और उसे अगला दौरा वेस्टइंडीज का करना है। भारतीय टीम का इसके साथ ही अगले T20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी। माना जा रहा है कि इस दौरे पर हार्दिक पंड्या T20 टीम के कप्तान होंगे। आइए इससे पहले देखते हैं भारतीय कप्तानों की पूरी लिस्ट और जानते हैं उन कप्तानों के बारे में जिनकी लीडरशिप में कभी भारत नहीं हारा...

इन 3 की कप्तानी में नहीं हारा भारत

भारत के 3 ऐसे कप्तान हुए, जिनकी कप्तानी का रिकॉर्ड 100% का है। सबसे पहले नंबर आता है वीरेंद्र सहवाग का। उनकी कप्तानी में भारत ने एक मैच खेला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारत ने जीत हासिल की। इस मैच का हिस्सा सचिन भी थे। इसके बाद सहवाग को कप्तान के तौर पर कोई T20 मैच नहीं मिला। उनके अलावा सुरेश रैना ने 3 मैचों में कप्तानी की और तीनों में भारतीय टीम को जीत मिली। ये दोनों संन्यास ले चुके हैं।

केएल राहुल भी हैं लिस्ट में शामिल

दूसरी ओर, केएल राहुल की कप्तानी का रिकॉर्ड भी 100% है। उनकी कप्तानी में एक मैच भारत खेला और उसे जीता है। हालांकि, वह फिलहाल खेल रहे हैं और संभव है कि भारतीय टीम उनकी कप्तानी में कुछ और मैच भी खेले। इस तरह से वह भी उन लकी कप्तानों में शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया।

धोनी के मुकाबले रोहित शर्मा कहां हैं?

दूसरी ओर, मौजूदा नियमित कप्तान रोहित शर्मा के नाम 51 मैचों में 39 जीत और 12 हार का रिकॉर्ड है। अगर वह 3 मैच और जीत लेते हैं तो टी-20 में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। उनसे अधिक सिर्फ धोनी की कप्तानी में भारत ने 41 मैच जीते हैं, जबकि माही ने 72 मैचों में टीम इंडिया को लीड किया है। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है, क्योंकि कई बार मीडिया में इस तरह की खबर आ चुकी है कि अब हार्दिक पंड्या ही T20 में कप्तानी करेंगे।

भारतीय T20 कप्तानों की लिस्ट और उनके रिकॉर्ड

भारतीय टी-20 इतिहास में अब तक 10 कप्तान रहे हैं। सबसे अधिक मैच एमस धोनी ने खेले, जबकि उनकी कप्तानी में सबसे अधिक मैच भी भारत ने जीते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.