भारत ने जड़ दिया है मास्टरस्ट्रोक, इन 5 वजहों से एशिया का बॉस बनने से कोई नहीं रोक सकता

Updated on 22-08-2023 01:11 PM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। लंबे समय बाद टीम इंडिया अपने पुराने अंदाज में नजर आई है। सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, हालांकि कुछ लोग नाराज भी हैं। कुछ का मानना था कि युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को टीम में होना चाहए था। इसके इतर अगर पूरी टीम को देखेंगे तो समझ आएगा कि भारत ने मास्टरस्ट्रोक जड़ दिया हे। आइए जानते हैं क्यों भारत को फिर एशिया का बॉस बनने से कोई नहीं रोक सकता है...

बॉलिंग से बैटिंग तक मजबूत प्लेइंग-11

17 प्लेयर्स में से संभावित प्लेइंग 11 दमदार निकलकर आ रही है। केएल राहुल अगर फिट नहीं भी रहें तो भी कोई दिक्कत नहीं। तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन मोर्चा संभाल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी से पेस बैटरी में जान आ गई है। स्पिन और पेस ऑलराउंडर भी हैं तो कुलदीप कोर स्पिनर हैं। कुल मिलाकर पेपर पर इस टीम को कोई टक्कर नहीं दे सकता है।

बुमराह की वापसी से जबरदस्त अटैक

जसप्रीत बुमराह की वापसी से पेस अटैक में जान आ गई है। सिराज और शमी पहले से ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे। 3 कोर पेसर होने से किसी भी बैटिंग क्रम को टीम इंडिया ध्वस्त कर सकती है। सिराज की वॉबल सीम, बुमराह का यॉर्कर और शमी की हार्ड लेंथ बॉल की काट शायद ही किसी को पास है।

स्पिन और पेस ऑलराउंडर X फैक्टर

टीम में हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर के रूप में 2 पेस ऑलराउंडर हैं तो 3 स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा हैं। ये सभी बड़ी हिट लगाने में माहिर हैं। यानी टीम इंडिया के पास ऑप्शन है कि वो किसे प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल करता है। यहां हालांकि हार्दिक और रविंद्र का खेलना लगभग पक्का है। ये दोनों गेंद और बल्ले दोनों से मोर्चा संभालेंगे।

कुलदीप की फॉर्म और स्पिन के अनुकूल मैदान

पेस बैटरी की तरह स्पिन में भी भारत के पास काफी विकल्प हैं। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के अलावा कोर स्पिनर कुलदीप यादव हैं। हाल-फिलहाल में कुलदीप ने जिस अंदाज में परफॉर्म किया है उसे देखते हुए विरोधी टीम टेंशन में होगी। यह चाइनामैन बॉलर किसी भी बल्लेबाज को चौंकाने में सक्षम है।

अधिकतर खिलाड़ी फ्रेश हैं तो 100% परफॉर्मेंस की उम्मीद

टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अधिकतर खिलाड़ी फ्रेश हैं। जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को छोड़ दिया जाए तो हर खिलाड़ी आराम से वापसी करेंगे। ये सभी कैंप से सीधे श्रीलंका पहुंचेंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं तो श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हाल ही में लीग खेल रहे थे। कई बार बड़े टूर्नामेंट से पहले प्लेयर्स का फ्रेश होना जरूरी होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.