धर्मशाला में भारत के पास इतिहास रचने का मौका:पांचवां टेस्ट जीते तो पहली बार जीत की संख्या हार के बराबर होगी

Updated on 29-02-2024 12:53 PM

टीम इंडिया धर्मशाला में 7 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेलने उतरेगी। यह भारत का ओवरऑल 579वां टेस्ट मैच होगा। अगर भारतीय टीम यह टेस्ट जीत जाती है तो पहली बार इसकी जीत की संख्या हार के बराबर होगी।

साल 1932 में पहला टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम ने अब तक 578 टेस्ट खेले हैं, इसमें से 177 में टीम को जीत और 178 में हार मिली।

धर्मशाला में जीतकर टीम इंडिया की जीत और हार का आंकड़ा 178-178 से बराबर हो जाएगा।

टेस्ट में सिर्फ 4 टीमों के नाम हार से ज्यादा जीत
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने अपने टेस्ट इतिहास में जितने मुकाबले हारे हैं उससे ज्यादा जीते हैं। इंग्लैंड ने 392 मैच जीते, जबकि 323 गंवाए। ऑस्ट्रेलिया ने 412 मैच जीते, जबकि 232 गंवाए।

साउथ अफ्रीका ने 178 टेस्ट जीते, वहीं 161 गंवाए। पाकिस्तान ने 148 टेस्ट जीते और 142 हारे। इनके अलावा बाकी 9 टीमों ने टीमों में टेस्ट मैच जीते कम और हारे ज्यादा हैं। अब धर्मशाला में टीम इंडिया इसी रिकॉर्ड को सुधार सकती है।

भारत ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेले
टीम इंडिया ने अब तक 578 टेस्ट खेले हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में टीम तीसरे नंबर पर रही। 1070 टेस्ट के साथ इंग्लैंड पहले और 864 टेस्ट के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है।

भारत ने 578 में से 177 में जीत दर्ज की, जबकि 178 में टीम को हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, वहीं 222 मुकाबले भारत ने ड्रॉ खेले।

घर में भारत ने 100 से ज्यादा टेस्ट जीते
घरेलू मैदान पर भारत ने 288 टेस्ट खेले हैं, 117 में टीम को जीत और 55 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 115 ड्रॉ भी रहे। यानी घरेलू मैदान पर भारत महज 19% टेस्ट हारता है।

विदेश में 42% मैच गंवाए
विदेश में टीम ने 290 मैच खेले। महज 60 में टीम को जीत मिली, जबकि 123 मुकाबले टीम ने गंवाए। यानी विदेश में जीत-हार का रिकॉर्ड बराबर करने के लिए टीम को दोगुने से भी ज्यादा मैच जीतने पड़ेंगे। टीम ने विदेश में 107 मैच ड्रॉ भी कराए। जीत परसेंटेज महज 20.69% का रहा और 42.41% मुकाबलों में टीम को हार भी मिली।

सचिन तेंदुलकर टॉप स्कोरर
सचिन तेंदुलकर टेस्ट में टीम इंडिया के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 200 मुकाबले खेलकर 15,921 रन बनाए। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ और तीसरे नंबर पर सुनील गावसकर हैं। द्रविड़ ने 13,265 और गावसकर ने 10,122 रन बनाए। 8,848 रन के साथ विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं।

अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए
लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं। उनके बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 99 टेस्ट में 507 विकेट लिए हैं। 434 विकेट के साथ पूर्व कप्तान कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। कपिल तेज गेंदबाजों में टॉप पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ हारे ज्यादा, जीते कम
टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड ने ही दुनिया में क्रिकेट शुरू किया और इसी टीम के खिलाफ भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट खेले। दोनों टीमों के बीच 135 टेस्ट खेले गए। 34 में टीम इंडिया को जीत और 51 में हार का सामना करना पड़ा। यानी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत से 17 मुकाबले ज्यादा गंवाए हैं। दोनों के बीच 50 मैच ड्रॉ भी रहे।

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के खिलाफ भी हार ज्यादा, जीत कम
भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं। दोनों के ही खिलाफ टीम ने टेस्ट मैच हारे ज्यादा हैं और जीते कम हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 32 टेस्ट जीते और 45 गंवाए। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 टेस्ट जीते और 30 गंवाए।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका भी ऐसी 2 और टीमें हैं, जिनके खिलाफ भारत ने टेस्ट हारे ज्यादा और जीते कम हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 16 टेस्ट जीते और 18 गंवाए। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने 9 टेस्ट जीते और 12 गंवाए।

श्रीलंका-न्यूजीलैंड को हराया ज्यादा
न्यूजीलैंड और श्रीलंका ही ऐसी 2 टॉप टीमें हैं, जिनके खिलाफ भारत ने टेस्ट जीते ज्यादा और हारे कम हैं। न्यूजीलैंड को भारत ने 22 टेस्ट हराए और 13 मुकाबले गंवाए। जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी टीम ने 22 टेस्ट जीते और महज 7 मुकाबले गंवाए।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ टीम अब तक नहीं हारी। जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम ने 7 टेस्ट जीते और 2 गंवाए। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 13 में से 11 मैच जीते हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.