भारत ने चार दिन में दो बार धो दिया था, बाल नोचती रह गई थी पाकिस्तान टीम

Updated on 01-09-2023 02:18 PM
IND vs PAK: एशिया कप (Asia Cup) आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में साल 2018 में खेला गया था। तब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस समय विराट नियमित कप्तान थे लेकिन उन्होंने आराम करने का फैसला किया था। यूएई में हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की दो बार टक्कर हुई थी और दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। पाकिस्तान की टीम फाइनल खराब रनरेट की वजह से फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। भारत ने तब खिताब को अपने नाम किया था।


भुवी ने किया काम खराब

दोनों टीमें पहली बार ग्रुप मैच में आमने सामने हुईं तो भुवनेश्वर कुमार ने तीन रन के टोटल पर दोनों ओपनर्स को चलता कर पाकिस्तान की शुरुआत ही बिगड़ दी। भारत की कसी बॉलिंग के आगे ऑल आउट होने से पहले जैसे-तैसे पाकिस्तान ने 162 रन बोर्ड पर टांगे। यह सामान्य स्कोर था जिसे रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी करके और भी छोटा बना दिया। भारत ने आसानी से यह मुकाबला आठ विकेट से जीता।


ओपनर्स ने एकतरफा बनाया

सुपर-4 स्टेज में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस बार सुधरा प्रदर्शन किया और भारत के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा। अच्छी बॉलिंग के खिलाफ यह टारगेट आसान नहीं था, लेकिन अगले कुछ घंटों में पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम के खिलाफ भारत की ओर से हाईएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप देखी, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया। शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े जिससे भारत ने चार दिनों के भीतर दूसरी बार पाकिस्तान को पस्त किया।

ब्रीफ स्कोर (ग्रुप मैच)
पाकिस्तान: 162 (बाबर आजम 47, शोएब मलिक 43, भुवनेश्वर 3/15)
भारत: 164/2 (रोहित शर्मा 52, शिखर धवन 46, शादाब खान 1/06)

ब्रीफ स्कोर (सुपर-4 स्टेज)
पाकिस्तान: 237/7 (शोएब मलिक 78, सरफराज अहमद 44, जसप्रीत बुमराह 2/29)
भारत: 238/1 (रोहित शर्मा 111*, शिखर धवन 114)

फैक्ट्स
- 126 गेंद रहते भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को हराया था। यह गेंद के लिहाज से पाकिस्तान पर टीम इंडिया की वनडे में सबसे बड़ी जीत थी।

- 210 रनों की साझेदारी बनाई थी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने सुपर-4 के मुकाबले में। दोनों की वनडे में यह सबसे बड़ी साझेदारी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.