भारत के हाथ लगा लिथियम का नया खजाना, जम्मू-कश्मीर में मिला खान, अब बैटरियां बनाने में आत्मनिर्भर होगा देश!

Updated on 11-02-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लिथियन का भंडार मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने पहली बार जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में करीब 5.9 मिलियन टन लिथियम भंडार खोजे हैं। देश में लिथियम की इतनी बड़ी खोज भारत के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवीएस) और अन्य चार्ज करने वाले डिवाइस में लिथियम-आयन बैटरी के प्रमुख घटक लिथियम की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भारत के पास अब विश्व स्तर पर लिथियम का सातवां सबसे बड़ा संसाधन है, लेकिन इसे भंडार में बदलने में समय लगेगा।
लिथियम के लिए दूसरे देशों पर रहना पड़ता है निर्भर
भारत को वर्तमान में लिथियम के आयात पर बहुत अधिक निर्भर रहना पड़ता है क्योंकि इस महत्वपूर्ण धातु के प्रमुख भंडार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चिली, चीन, अर्जेंटीना और बोलीविया में स्थित हैं। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ये आपूर्ति फिलहाल बंद है, इस वजह से ये काफी महंगी भी हो गई है। 98 मिलियन टन लिथियम संसाधनों में से केवल 26 मिलियन टन को विश्व स्तर पर उपयोग के लिए तैयार रूप में माना जाता था।
क्या होता है लिथियम, कहां इस्तेमाल होता है
लिथियम नाम ग्रीक शब्द ‘लिथोस’ से आया है। इसका मतलब ‘पत्थर’ होता है। यह अलौह धातु है। इसका इस्तेमाल मोबाइल-लैपटॉप, गाड़ियों समेत सभी तरह की चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है। मूड स्विंग और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी बीमारियों के इलाज में भी यह मददगार है।
भारत में कहां मिला इसका भंडार?
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में 59 लाख टन लिथियम संसाधन मिला है। अभी तक भारत लिथियम के लिए पूरी तरह दूसरे देशों पर निर्भर है। अभी इसके 50% भंडार तीन दक्षिण अमेरिकी देशों- अर्जेंटीना, बोलीविया और चिली में हैं। लेकिन दुनिया का आधा प्रॉड्क्शन ऑस्ट्रेलिया में होता है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए क्यों अहम?
लिथियम और आयन से बनी बैटरियों में लेड-एसिड बैटरियों या निकेल-मेटल हाइड्राइड बैटरियों की तुलना में ज्यादा ऊर्जा घनत्व होता है। इसलिए समान एनर्जी को स्टोर करने वाली लिथियम बैटरी अन्य बैटरियों के मुकाबले काफी छोटी होती हैं। साथ ही, रीचार्जेबल होने के साथ लाइफ भी ज्यादा होती है। जैसे एक इलेक्ट्रिक गाड़ी को 600 किलो लिथियम-आयन बैटरी पर जितनी ऊर्जा मिलेगी, उतनी ही ऊर्जा हासिल करने के लिए 4000 किलो वाली लेड-एसिड बैटरी की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आने वाले वक्त में एनर्जी का बड़ा स्रोत लिथियम-आयन बैटरी होंगी। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए लिथियम अहम हो गया है। यह पैट्रोलियम प्रॉडक्ट्स में निर्भरता कम करने में सहायक है।

साल 2020 से भारत लिथियम आयात करने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। भारत अपनी लिथियम-आयन बैटरियों का करीब 80% हिस्सा चीन से मंगाता है। भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अर्जेंटीना, चिली, ऑस्ट्रेलिया और बोलिविया जैसे लिथियम के धनी देशों की खदानों में हिस्सेदारी खरीदने पर काम कर रहा है। देश में ही लिथियम मिलने से बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।
कितनी है लिथियम की कीमत?
कमोडिटी मार्केट में मेटल की कीमत भी रोज तय होती है। इस समय एक टन लिथियम की कीमत 57.36 लाख रुपये है। भारत में 59 लाख टन लिथियम का भंडार मिला है यानी इसकी वैल्यू आज के वक्त में 3,384 अरब रुपये होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.