स्ट्रॉन्ग ग्रोथ से बड़े बदलाव की ओर भारत...ऐपल के सीईओ टिम कुक हुए इंडियन इकॉनमी के मुरीद

Updated on 06-05-2023 07:45 PM
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी (Indian Economy) तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मजबूत ग्रोथ से भारत बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है। भारत की इस तेजी से बढ़ रही इकॉनमी के मुरीद अब ऐपल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) भी हो गए हैं। Apple के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के तिमाही के परिणाम जारी करते हुए भारत की इकॉनमी (Indian Economy) की तारीफ की है। टिम कुक (Tim Cook) ने भारत को अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार बताया है। उन्होंने कहा, जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार के साथ-साथ एक बड़ा उत्पादन केंद्र भी बनता जा रहा है। उन्होंने (Tim Cook) भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग की भी तारीफ की है। टिम कुक के मुताबिक, बाजार एक मजबूत विकास के "टिपिंग पॉइंट" पर है। उन्होंने बताया कि भारत के बाजार पर उनका प्रमुख फोकस है।

देश में बढ़ रहा कारोबार


टिम कुक के मुताबिक, कारोबार की बात करें तो कंपनी ने रेकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि कंपनी का कारोबार जिस तरह से बढ़ रहा है उसमें भारतीय बाजार का काफी बड़ा योगदान है। कंपनी ने साल-दर-साल दो अंकों में वृद्धि की है। यही वजह है कि वह अब भारतीय बाजार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। टिम कुक भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी भारत यात्रा का जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में एपल का स्टोर खोला। वहां के ग्राहकों, डेवलपर्स और टीम के सदस्यों के साथ मैंने समय बिताया। उनका उत्साह देखने लायक था। एपल ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए भारत में अपने व्यापार का विस्तार कर रही है।

भारत में बढ़ रही लोगों की इनकम


टिम कुक के मुताबिक, भारत की इकॉनमी जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है, उससे तरक्की के नए रास्ते खुल रहे हैं। भारत में लोगों की इनकम बढ़ रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि भारत में आने वाले समय में आईफोन की बिक्री और बढ़ेगी। भारत कंपनी के कारोबार में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.