भारत ने पाकिस्तान को डेविस कप में 4-0 से हराया : दूसरे दिन भांबरी और माइनेनी ने मेंस डबल्स में जीता मुकाबला

Updated on 05-02-2024 12:49 PM

डेविस कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर वर्ल्ड ग्रुप-1 में अपनी जगह पक्की की। युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने रविवार को इस्लामाबाद में अपनी आसान जीत के साथ प्ले-ऑफ मुकाबले में टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी। इसके बाद निकी कालियांदा पूनाचा ने मेंस सिंगल्स में शोएब मुहम्मद को 3-6,4-6 से हराया।

भारत पहले दिन 2-0 की बढ़त बना चुका था। दूसरे दिन भांबरी और माइनेनी ने डबल्स मुकाबले में मुजम्मिल मुर्तजा और अकील खान को 6-2, 7-6(5) से हराया और 3-0 की अजेय बढ़त बना कर ग्रुप का मुकाबला जीत लिया।

पहले दिन रामनाथन और बालाजी ने दोनों सिंगल्स मुकाबले जीते थे।

क्वालिफाइंग ग्रुप के लिए खेलेगा भारत
भारतीय टीम क्वालिफाइंग ग्रुप में जाने के लिए सितंबर में वर्ल्ड ग्रुप-1 के मुकाबले खेलेगी। वर्ल्ड ग्रुप 1 में मुकाबले 24 टीमों के बीच होम और अवे में होंगे। फरवरी 2024 में क्वालीफाइंग ग्रुप में हारने वाली 12 टीमें और वर्ल्ड ग्रुप I प्लेऑफ में जीतने वाली 12 विजेता टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।

भारत का मैच अब सितंबर में होगा। क्वालिफाइंग ग्रुप में जाने के बाद मुकाबले जीतने वाली 12 टीमें डेविस कप का फाइनल खेलती है। इसमें कुल 16 टीमें होती है। 12 क्वालिफाइंग ग्रुप से, 2 वाइल्ड कार्ड टीम और 2 पिछले साल के फाइनलिस्ट।

पहले दिन भारत जीता 2 मैच
भारत ने पहले दिन पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बनाई। इस्लामाबाद में भारत के लिए रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी, दोनों खिलाड़ियों ने अपने मैच जीते।

पहले दौर के मुकाबले में, भारत के सिंगल्स स्टार रामकुमार रामनाथन ने पाकिस्तान के अनुभवी ऐसाम-उल-हक कुरेशी को दो घंटे में 6-7, 7-6, 6-0 से हराया। वहीं, भारत के श्रीराम बालाजी ने एक घंटे 15 मिनट में अकील खान को 7-5, 6-3 से हराया।

आज डबल्स और रिवर्स सिंगल्स के मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन डबल्स में भारत ने जीतकर बढ़त बना ली, जिससे रिवर्स सिंगल्स के मुकाबले नहीं हुए। ​​​ रिवर्स सिंगल्स में पहले दिन के अपोनेंट स्वैप हो जाते है।

1964 में आखिरी बार किया था पाकिस्तान का दौरा
आखिरी बार भारतीय डेविस कप टीम ने 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जब टीम इंडिया ने मेजबानों को 4-0 से हराया था।

123 साल पहले शुरू हुआ था डेविस कप, यह टेनिस का वर्ल्ड कप
डेविस कप की शुरुआत ओलिंपिक गेम्स शुरू होने के चार साल बाद, यानी की 1900 में हुई थी। इसे टेनिस का वर्ल्ड कप भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें 5-6 प्लेयर्स की पूरी टीम हिस्सा लेती है। टीमों के खिलाड़ियों बीच मुकाबलों के बाद मैचों में जीत के आधार पर एक देश को विजेता माना जाता हैं।

इस टूर्नामेंट में अब तक 16 टीमें चैंपियन बनी हैं। सबसे ज्यादा 32 खिताब अमेरिका ने जीते हैं।

भारत 3 बार रनर-अप रहा
डेविस कप 1966 में भारत उपविजेता रहा था। 1974 में भी उपविजेता रहे। इसके अलावा भारत 1987 में भी फाइनल तक पहुंचा था। तब हमें स्वीडन के खिलाफ हार मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.