WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बना भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की चुनौती

Updated on 05-01-2024 01:54 PM

भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ करने के बाद WTC यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहले नंबर पर पहुंच गई है। यहां से भारतीय टीम के मिशन WTC 2025 ने जोर पकड़ लिया है। पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

भारत अब तक 4 में से 2 मैच जीता
जून 2023 में WTC फाइनल के बाद चैंपियनशिप की की नई साइकिल शुरू हो गई थी। भारत ने 2023-25 साइकिल में अब तक वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का दौरा कर लिया है। दोनों ही देशों में भारत ने 2-2 टेस्ट खेले। भारत को वेस्टइंडीज में एक जीत मिली और एक मैच ड्रॉ रहा। वहीं, साउथ अफ्रीका में टीम को 1 जीत और 1 हार मिली।

हर जीत पर मिलते है 12 पॉइंट्स, परसेंटेज से तय होती है पोजिशन
WTC में हर टीम को कम से कम 6 सीरीज खेलनी होती है, लेकिन हर टीम की सीरीज में मैचों की संख्या फिक्स नहीं होती। किसी सीरीज में 2 ही टेस्ट मैच होते हैं, तो किसी सीरीज में 5 टेस्ट मैच। ऐसे में अगर टोटल पॉइंट्स के आधार पर रैंकिंग बनाई जाती तो उन टीमों को ज्यादा फायदा होता, जो ज्यादा टेस्ट मैच खेलती है। इस स्थिति से बचने के लिए ICC ने रैंकिंग के लिए परसेंटेज पॉइंट्स को अहमियत देती है और इसी से रैंक डिसाइड होती है।

भारत की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ
इंग्लैंड टीम 3 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आएगी। इस बार सीरीज में 5 मुकाबले होंगे। 25 से 29 जनवरी को पहला टेस्ट, 2 से 6 फरवरी तक दूसरा टेस्ट, 15 से 19 फरवरी तक तीसरा टेस्ट, 23 से 27 फरवरी तक चौथा टेस्ट और 7 से 11 मार्च तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ WTC के लिहाज से भारत को चुनौती मिलेगी। 5 मैचों की सीरीज में मुकाबले टक्कर के होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज अगस्त 2021 के दौरान इंग्लैंड में हुई थी। 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। भारत में दोनों के बीच आखिरी सीरीज फरवरी 2021 में हुई थी, 4 टेस्ट की इस सीरीज को भारत ने 3-1 से जीता था।

वहीं, भारत के बाद इंग्लैंड आगे वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अहम
नवंबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। यह सीरीज जीतना टीम के लिए अहम होगा, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया के घर में होगी जिसमें 5 टेस्ट भी हो सकते है। सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है जो पिछले 10 साल से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। टीम को आखिरी जीत 2014 में अपने ही होम ग्राउंड पर मिली थी। तब से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 सीरीज 2-1 के अंतर से हरा दी। इनमें 2 भारत में और 2 ही ऑस्ट्रेलिया में रही। ऐसे में 5 टेस्ट की सीरीज भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए भी WTC के लिहाज से चैलेंजिंग हो सकती है।भारत ने दोनों सीजन के फाइनल खेले

भारतीय टीम ने दोनों WTC सीजन (2019-2021) और (2021-23) के फाइनल खेले। पहले सीजन यानी 2019-21 सीजन में भारत टेबल टॉप पर रहा था। वहीं, 2021-23 सीजन में भारत दूसरे नंबर पर था। पहले भारत का फाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड और फिर दूसरे सीजन में ऑस्ट्रेलिया से हुआ। भारत को दोनों मुकाबलो में हार मिली।

आमतौर पर भारतीय टीम हर साइकिल में 17-18 मैच खेलती है
WTC की एक साइकिल में भारतीय टीम 17 से 18 मुकाबले खेलती है। पहले सीजन में भारत ने 17 मैच खेले जिसमें से 12 जीते, 4 हारे और एक ड्रॉ किया। वहीं, दूसरे सीजन में टीम को 18 मैचों में से 10 में जीत और 5 में हार मिली, जबकि 3 ड्रॉ रहे।

साउथ अफ्रीका - न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज
साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 फरवरी से 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगा। वहीं, न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में 2 टेस्ट खेलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.